{"_id":"57376ede4f1c1b577991a55c","slug":"police-removed-the-encroachment-of-pavements-and-tracks","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटपाथ और पटरियों से पुलिस ने हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटपाथ और पटरियों से पुलिस ने हटाया अतिक्रमण
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
kabja
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने शनिवार को शहर में अतिक्रमण हटाया। छह सड़का से लेकर तक घंटाघर तक, छह सड़का से गांधी ग्राउंड तक और फिर वी मार्ट रोड पर अभियान चलाकर अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान दुकानदारों और ठेले वालों में हड़कंप मचा रहा।
पुलिस कर्मियों को अतिक्रमण हटाते देख दुकानदार विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। अधिकांश दुकानदारों ने तो अपने काउंटर, पटरियां एवं अन्य सामान खुद ही अंदर रख लिया। गांधी ग्राउंड से लेकर घंटाघर तक ठेला लगाए दुकानदार वहां से भाग निकले। इसके कुछ देर बाद दोबारा ठेला लगाया तो पुलिस ने उन लोगों को खदेड़ दिया। इस मौके पर एसआई अनिल कुमार, परवेज खां सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
0000000000000000000
दोबारा अतिक्रमण करने पर होगी एफआईआर
बदायूं। पुलिस महानिदेशक के आदेश पर शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने अभियान चलाया। साथ ही उन्होंने दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने को ताकीद किया। कोतवाल ने कहा कि अतिक्रमण हटाए जाने के बाद वीडियोग्राफी कराई जा चुकी है। दोबारा किसी दुकानदार ने अतिक्रमण किया तो उस पर नगर निकाय एक्ट 27 के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसमें फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले, ठेला लगाने वाले और स्थाई दुकानदारों भी शामिल हैं।