फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police removed loudspeakers due to protest by youths

Budaun News: युवकों के विरोध पर पुलिस ने उतरवाए लाउडस्पीकर

Mon, 28 Apr 2025 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Police removed loudspeakers due to protest by youths
उझानी। अब्दुल्लागंज गांव में बेटे के जन्म की खुशी में शनिवार देर रात मिलाद में तेज आवाज से बजाए जा रहे लाउडस्पीकर का पड़ोस के युवकों ने विरोध किया। उन लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाउडस्पीकर उतरवा दिया।
विज्ञापन

अब्दुल्लागंज के अल्लानूर के बेटे के जन्म पर एक दिन पहले दावत हुई। शाम को धार्मिक कार्यक्रम के तहत मिलाद शुरू हो गया। बच्चे को दुआओं के बाद मिलाद में तेज आवाज में तकरीरें होने लगीं। लाउडस्पीकर की तेज आवाज सुनकर दूसरे समुदाय के कई युवक रामलीला मैदान में इकट्ठे हो गए। उन्होंने इसे नई परंपरा की शुरूआत बताते हुए अब्दुल्लागंज चौकी पर जाकर पुलिस से शिकायत की। इससे पहले ग्रामीणों ने गांव में नारेबाजी की। सूचना पर आए चौकी इंचार्ज विनय कुमार ने मिलाद के आयोजक परिवार के लोगों से जानकारी की। अल्लानूर ने बताया कि यह कोई नई परंपरा नहीं है, इसका किसी को विरोध नहीं करना चाहिए। चौकी इंचार्ज ने बताया कि दूसरे पक्ष की शिकायत के बाद रात में ही लाउडस्पीकर उतरवा दिए हैं। आयोजक परिवार की ओर से कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed