फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police releases pradhan even after arresting on DM's order

डीएम ने पकड़वाया, फिर भी छोड़ दिया प्रधान को

Thu, 04 Jan 2018 12:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बदायूं Updated Thu, 04 Jan 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
Police releases pradhan even after arresting on DM's order
UP Police
पुलिस किस तरह मनमानी करते हुए सेटिंग के दम पर आला अधिकारियों के आदेश को ताक पर रख देती है, इसका अंदाजा दातागंज तहसील दिवस में डीएम की कार्रवाई के बाद उसावां थाना पुलिस की कार्यप्रणाली देखकर आसानी से लगाया जा सकता है। जिस प्रधान को डीएम ने अपने सामने पुलिस के हवाले कराया, उसे पुलिस ने छोड़ दिया। अब मीडिया में डीएम की कार्रवाई की खबर छपने पर आननफानन में रिपोर्ट दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी को दबिश दे रही है। 
विज्ञापन

मंगलवार को दातागंज तहसील में डीएम दिनेश कुमार सिंह समस्याएं सुन रहे थे। डीएम के सामने गुड्डो देवी की शिकायत आई कि सौंधामई गांव के प्रधान चंद्रपाल प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त से पंद्रह हजार रुपये ले चुके हैं, अब दूसरी किस्त दिलाने के नाम पर दस हजार रुपये और मांग रहे हैं। इस पर डीएम ने पूछताछ की तो प्रधान चंद्रपाल सामने ही खड़े मिल गए। उनसे सवाल किया तो बगलें झांकने लगे। इस पर डीएम ने गुड्डो देवी के प्रार्थना पत्र पर ही प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश संबंधित उसावां थाने को कर दिए। साथ ही डीएम के निर्देश पर दातागंज तहसीलदार ने चंद्रपाल को पकड़कर मौके पर खड़े दरोगा के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन

बताते हैं कि कार्रवाई को पुलिस ने हल्के में लिया और सेटिंग के आधार पर चंद्रपाल को छोड़ दिया। बुधवार सुबह अखबारों में डीएम द्वारा प्रधान पर रिपोर्ट कराने और पुलिस को सौंपने की खबर आने के बाद पुलिस ने आननफानन में गुड्डो देवी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। अब पुलिस प्रधान को खोज रही है। इस बारे में एसओ उसावां हरिभान सिंह ने बताया कि प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, उसकी गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। उनका कहना कि प्रधान को उनकी सुपुर्दगी में नहीं दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed