फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police over look violation by roadways buses

भोले के रूट पर टेंपो रोके बसों को देख चुराई नजर

Sat, 29 Jul 2017 06:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Sat, 29 Jul 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
Police over look violation by roadways buses
- फोटो : AmarUjala
रूट डायवर्जन को लेकर पुलिस की पिकेट पर उठे सवाल      
विज्ञापन

कांवड़ियों की भीड़भाड को लेकर चार दिन तक रहने वाले रूट डायवर्जन को लेकर पुलिस व्यवस्था की शनिवार को रोडवेज की तीन बसों ने पोल खोल दी। दिल्ली-जलालाबाद और बरेली-आगरा रूट की तीन रोडवेज बसें एक-एक करके यहां पहुंच गईं। पुलिस ने उन्हें रोकने की बजाय नजर चुरा ली। जबकि बाइपास से बदायूं की ओर जाने वाले टेंपो और मैजिक वाहनों को नहीं निकलने दिया गया।      


मामला पूर्वाह्न का है। यहां बदायूं बाइपास पर पूर्वाह्न में बदायूं डिपो की रोडवेज बस पहुंची। पिकेट पर मौजूद एक सिपाही ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की। आगे चलकर होमगार्ड ने बस को रोका तो जलालाबाद-दिल्ली रूट पर चलने वाली इस रोडवेज का चालक कहने लगा कि बहेडी मोड़ पर नहीं रोका गया तो तुम्हें क्या आपत्ति है। ऐसा ही दोपहर में सुबह भी हुआ। बाद में सहसवान तिराहे से तीनों बसों को दिल्ली हाईवे की ओर निकाल दिया गया। इसके विपरीत टेंपो चालक सहसवान के मेहरबान को सिपाही ने बदायूं रोड पर होकर नहीं निकलने दिया। मेहरबान ने सिपाही से छोटा वाहन बताकर रोके जाने का कारण पूछा तो वह बिफर पड़ा। कई टेंपो को बैरंग लौटकर गांव बरामालदेव और अब्दुल्लागंज के रास्ते बदायूं रोड पर पहुंचना पड़ा। बता दें कि शुक्रवार सुबह से सोमवार तक बदायूं से लेकर कछला तक रोडवेज, प्राइवेट बसों और ट्रक का आवागमन प्रतिबंधित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed