{"_id":"68d2f8d2a99c7bb2ce07d575","slug":"police-nabs-vehicle-thieves-recovers-two-e-rickshaws-and-bikes-badaun-news-c-123-1-sbly1018-147640-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पुलिस ने वाहन चोर पकड़े, दो ई-रिक्श और बाइकें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पुलिस ने वाहन चोर पकड़े, दो ई-रिक्श और बाइकें बरामद
Wed, 24 Sep 2025 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदायूं। सदर कोतवाली व अलापुर थाना क्षेत्र से चोरी हुए दो ई-रिक्शा व बाइकों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार किया है। देर शाम चोरों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के लालपुल के पास सोमवार को ई-रिक्शा को चोर चुरा ले गए थे। जब रिक्शा का कहीं सुराग नहीं मिला तो पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। मंगलवार को पुलिस ने चोरी गए रिक्शे के साथ ही चोर को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम ककराला निवासी रईसुल खान बताया। पुलिस ने उसको कोर्ट में पेश किया, जहां से पुलिस अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
वहीं अलापुर पुलिस ने 20 सितंबर को अमित गुप्ता ने ई-रिक्शा चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमा दर्ज कराने के बाद वह ई-रिक्शा खुद चलाता मिला। झूठा मुकदमा दर्ज कराने के जुर्म में पुलिस ने उसको जेल भेजा है। इसी के साथ अलापुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइक सवारों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास चोरी की बाइकें बरामद हुईं। पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम व पता उसहैत के गांव भंद्रा के रहने वाले इरफान व फरमान बताया। पुलिस ने दोनों को जेल भेजा है।