{"_id":"611c106f8ebc3e4328012818","slug":"police-badaun-news-bly4566888107","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा से बोला मुंशी, ये बताओ... तुम कितने बड़े अधिकारी हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा से बोला मुंशी, ये बताओ... तुम कितने बड़े अधिकारी हो
विज्ञापन
इस्लामनगर थाने में दरोगा और मुंशी बात करते हुए। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। इस्लामनगर थाने में एक दरोगा और मुंशी का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें मुंशी दरोगा को बुरी तरह हड़काता नजर आ रहा है। वह दरोगा से पूछ रहा है कि तुम कितने बड़े अधिकारी हो। जबकि दरोगा मुंशी को सफाई देता नजर आ रहा है।
यह वीडियो सोमवार शाम का बताया जा रहा है। वीडियो के मुताबिक दरोगा और मुंशी आमने सामने खड़े हैं। मुंशी कह रहा है कि यह बताओ तुम कितने बजे आए। दरोगा ने समय बताया। इस पर मुंशी बोला कि तुम इतने बड़े अंग्रेज नहीं हो, तोप नहीं हो जो तुम ड्यूटी पर नहीं जाओगे। बताओ तुम कितने बड़े अधिकारी हो। दरोगा ने कहा कि वह कितनी ड्यूटी करे। वह लगातार ड्यूटी कर रहा है।
इस पर मुंशी और गरम हो जाता है। बोला-क्या हो तुम, तुम कुछ नहीं हो। यहां आकर अंग्रेजी पढ़ा रहे हो। इस दौरान कई पुलिसकर्मी दोनों के आसपास खड़े हैं और दोनो को समझा रहे हैं। काफी देर तक बहसबाजी चलती है। बाद में स्टाफ उन्हें अलग-अलग कर देता है।
विज्ञापन
यह वीडियो वायरल होने पर पुलिस की काफी फजीहत हो रही है। फिलहाल इस मामले में किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है तो पुलिस अधिकारी इसे स्टाफ की आपसी बातचीत का हिस्सा बता रहे हैं।
-
दरोगा और मुंशी आपस में बात कर रहे थे। उनके बीच किसी काम को लेकर बात हो रही थी। किसी व्यक्ति ने उनका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामले की पड़ताल की जा रही है।
-अनिरुद्ध सिंह, सीओ बिल्सी