Budaun News: डेढ़ करोड़ की हेरोइन के साथ पकड़े गए चार तस्कर, एक आरोपी राजस्थान का रहने वाला
मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना पर एसओजी काफी समय से तस्करों की फिराक में थी। एसओजी ने तस्करों को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया था। शनिवार रात चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र में हेरोइन की तस्करी करने आए दूसरे राज्य के तस्कर समेत चार लोगों को थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। तस्करों के पास से 600 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में डेढ़ करोड़ कीमत बताई जा रही है। इसके अलावा तस्करों से दो बाइक और मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।
कुंवरगांव थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना पर एसओजी काफी समय से तस्करों की फिराक में थी। एसओजी ने तस्करों को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछा दिया था। शनिवार रात करीब एक बजे एसओजी और पुलिस को सूचना मिली कि राजस्थान के तस्कर समेत चार लोग हेरोइन की तस्करी करने दो बाइक से आ रहे हैं।
दो बाइकों पर सवार थे तस्कर
सूचना मिलते ही दोनों टीमों ने संयुक्त रूप से अहरुइया तिराहे के पास घेराबंदी कर दी। इस दौरान दो बाइकों पर आ रहे चार लोगों को रोक लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 600 ग्राम हेरोइन, दो चाकू, दो बाइक और चार मोबाइल बरामद हुए। पुलिस तस्करों को पकड़कर थाने ले आई, इसके बाद उनसे पूछताछ की गई।
पूछताछ में तस्करों ने अपने नाम श्यामचरण उर्फ सेंपी पुत्र केशराम व जयवेंद्र पुत्र राजेंद्र निवासी गांव घटपुरी थाना विनावर, शिवप्रताप उर्फ़ भोला पुत्र रामस्वरूप निवासी गांव पिलुआ थाना कलान जिला शाहजहांपुर, सुबोध कुमार पुत्र रामौतार सिंह निवासी गांव नांगलसोहन पोस्ट कानेटी थाना राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान बताए।
तस्करों को भेजा गया जेल
तस्करों ने बताया कि संभल से हेरोइन की खरीदारी की थी और वह उसकी सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस ने रविवार को चारों तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। तस्करों को पकड़ने वाली टीम में एसएचओ कुंवरगांव विनोद कुमार वर्धन, अपराध निरीक्षक रवि शंकर यादव, एसओजी प्रभारी धर्वेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल सचिन कुमार झा शामिल रहे।