फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Picket against EE The second day continued

ईई के खिलाफ धरना दूसरे दिन भी जारी

Sat, 04 Jul 2015 11:04 PM IST
badaun
badaun Updated Sat, 04 Jul 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन

जलनिगम के अधिशासी अभियंता द्वारा उत्तर प्रदेश जलनिगम लाल झंडा मजदूर यूनियन के मंडल अध्यक्ष मुन्ना लाल कश्यप के साथ की गई अशिष्टता के विरोध में शनिवार को भी कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। ऐलान किया गया है कि जब तक अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन भी दिया गया।

विज्ञापन

इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह नेकहाकि अधिशासी अभियंता की तानाशाही को किसी हाल में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने ईई पर कई आरोप भी लगाए। अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने भी इस मामले की निंदा की।  पीलीभीत के जिलाध्यक्ष उमराव सिंह रावत ने भी घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए बदायूं हो रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की मांग की। अन्य वक्ताओं ने भी अधिशासी अभियंता पर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। कहा कि मंडल अध्यक्ष से की गई अभ्रदता के मामले में जब तक अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो जाती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस बीच आंदोलित कर्मचारियों ने ईई के खिलाफ जांच को डीएम के लिए ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर बरेली मंडल के सचिव रामप्रकाश गंगवार, जिला सचिव सतीश चंद्र गौतम, अभय सिंह, मतलूब हुसैन, श्रीपाल सिंह, नरेश पांडेय, रामप्रकाश यादव, राजेंद्र सिंह यादव, शिवदयाल, नत्थू लाल, इकरार अहमद, राजाबाबू, सुरेश बाबू, अजीम बख्श, कृपाल सिंह, सतीश चंद्र, लालता प्रसाद, नन्हें लाल, जयपाल सिंह, विनेश, जनवेद सिंह, सुरेंद्र कुमार आदि थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed