CCTV से खुली पुलिस की पोल: दिन में पकड़ा पशु चोरी का आरोपी, रात में दिखाई मुठभेड़, पैर में मारी गोली
पैर में गोली मारकर आरोपियों को पकड़ने की पुलिसिया कार्रवाई पर एक सीसीटीवी फुटेज से सवाल खड़े हो गए हैं। बदायूं के बिल्सी थाना पुलिस ने जिस आरोपी को दिन में पकड़ा था, उसे रात में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करना बताया।
विस्तार
बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रिसौली के पास पुलिस और पशु चोरों के बीच हुई मुठभेड़ पूरी तरह से सवालों के घेरे में है। जिस आरोपी को पैर में गोली मारकर बिल्सी से गिरफ्तार करना बताया गया, उसे शहर के वाटर वर्क्स से दिन में पकड़ा गया था। इसका खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ है। सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस के इस गुडवर्क पर सवाल उठने लगे हैं।
शुक्रवार रात बिल्सी पुलिस ने पशु चोरों से मुठभेड़ का दावा करते हुए खैरी गांव निवासी भूरा को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया था कि भूरा अपने तीन अन्य साथियों के साथ रिसौली से भैंस चोरी करके जा रहा था। इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने भैंस चोरों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।
आरोपी ने पत्नी ने उठाए सवाल
पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए उनका पीछा किया तो एक आरोपी भूरा पैर में गोली लगने से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसको सीएचसी में भर्ती कराया। इस मुठभेड़ पर आरोपी भूरा की पत्नी आयशा शुरू से ही सवाल उठा रही थी। उसका कहना है कि वे लोग शुक्रवार सुबह ही दिल्ली से आए थे। दिल्ली में कपड़ों का काम कर अपना गुजारा करते हैं।
Murder: पिता की ईंट से पीट-पीटकर हत्या, फिर रातभर शव के साथ सोया कातिल बेटा, पुलिस को बताया क्यों मार डाला?
बाइक की मरम्मत करा रहा था आरोपी
शुक्रवार को भूरा की तारीख थी तो वह कोर्ट गया था। इधर, रविवार को वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि शहर के वाटर वर्क्स रोड पर बाइक की मरम्मत कराते हुए दिन में ही पुलिस ने भूरा को पकड़ लिया था। उसके पकड़े जाने के सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस अपनी खामी छिपाने में जुट गई है।रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.