{"_id":"5a945a6f4f1c1be13b8b52cc","slug":"photographer-moussere-brothers-die-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटोग्राफर मौसेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटोग्राफर मौसेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत
बदायूं
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
accident shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटोग्राफर मौसेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत
बिल्सी में बाइक सवारों को बस ने रौंदा
घटना से गुस्साए लोगों ने किया यूपी 100 पर पथराव
बिल्सी (बदायूं)। कस्बे में किराए पर रहकर वीडियो मिक्सिंग का काम करने वाले बिसौली क्षेत्र निवासी दो सगे मौसेरे भाइयों की बाइक को बस ने कुचल दिया। मौके पर ही दोनों ही बुरी तरह कुलचलकर मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद भीड़ ने यूपी 100 की गाड़ी पर पथराव करके शीशे तोड़ दिए। देर रात शव सीएचसी की मोरचरी में रखवाए गए।
वजीरगंज कस्बे के मालिन गौंटिया निवासी संजय (20) पुत्र रनवीर और मुड़ियाधुरेकी कस्बा निवासी कौशल आपस में मौसेरे भाई हैं। इनकी ननिहाल बिल्सी के मोहल्ला नंबर चार में है। दोनों ननिहाल के बराबर में किराए पर कमरा लेकर रहते थे और एसबीआई के पास शादी आदि की वीडियोग्राफी व वीडियो मिक्सिंग की शॉप चलाते थे। सोमवार रात पौने नौ बजे दोनों भाई गल्ला मंडी की ओर से काम निपटाकर अपने कमरे की ओर जा रहे थे। देववाणी चौक के पास बदायूं से मुजरिया दिशा में निजी बस जा रही थी। बताते हैं कि बस इनकी बाइक को सामने से रौंदती हुई अनियंत्रित हुई और नाले में पलट गई। घटना में बस के नीचे आए दोनों भाइयों की मौत हो गई। घटना के दौरान बस में गिनेचुने लोग थे जो ड्राइवर और हेल्पर के साथ भाग निकले।
घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ लग गई। सूचना पर यूपी 100 आई। गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया। तब पुलिस गाड़ी लेकर भाग निकली। रात साढ़े नौ बजे थाने की पुलिस पहुंची और लोगों को समझाकर शव उठवाए। मौके पर आए परिवार के लोग कोहराम कर रहे थे। दोनों की अभी शादी भी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
00000000
उझानी में नीलगाय से टकराई कार, चार घायल
उझानी। सोमवार देर रात अलीगढ़ से लौट रहे कस्बा निवासी परिवार की ईको कार आगरा रोड पर दहेमू पुलिया के पास सड़क पार कर रहे नीलगाय से टकरा गई। इससे कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें ड्राइवर अनुज, आशा शर्मा (45) पत्नी हरिबाबू, ज्योति (30) पत्नी कपिल शर्मा और कपिल के भाई भुवनेश (30) शामिल थे। सभी लोग अलीगढ़ में किसी अंत्येष्टि में शामिल होकर लौट रहे थे। सभी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
00000000
बिनावर में किसान पर जानलेवा हमला
बदायूं। बिनावर थाने के गांव मिघोनिया निवासी राजेश (40) को गंभीर हालत में सोमवार रात जिला अस्पताल लाया गया। राजेश के सिर व शरीर पर धारदार हथियारों से वार किया गया था। उन्होंने बताया कि गांव निवासी चार लोग उनके खेत में होकर ट्रैक्टर निकाल रहे थे। उन्होंने मना किया तो उन पर हमला कर लिया। उन्होंने थाने में नामजद तहरीर दी है।