{"_id":"acaf9258efb840128f30e8d0011d2b2b","slug":"perform-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठामई के लोगों ने किया विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठामई के लोगों ने किया विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा
बिसौली
Updated Wed, 05 Aug 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली न मिलने से नाराज गांव मिठामई के लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर जमकर हंगामा काटा। अधिशासी अभियंता का एक घंटे तक घेराव किया और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
यहां बता दें कि गांवों में 24 घंटे में मात्र एक घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इससे खफा गांव मिठामई के चालीस पचास लोग बिजलीघर पर पहुंच गए। जमकर हगामा काटा। कई ऑफिसों के बाहर से दरवाजे बंद कर दिए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पूरी भीड़ अधिशासी अभियंता के ऑफिस में घुस गई। पहले तो जेई राजाराम को खरी खोटी सुनाई। इसके बाद जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। गांव वालों का कहना था कि एक घटा बिजली मिलने के कारण पूरी फसल चौपट हो रही है। पहले तो ओलों ने फसल चौपट कर दी और अब बिजली न आने से फसल सूख रही है।
पुलिस के समझाने पर भीड़ शांत हुई। अधिशासी अभियंता ने 12 दिन में लाइन बदलवाने का आश्वासन दिया। यहां बता दें कि ग्रामीण क्षेत्र के हालात बदतर बने हुए हैं। एक घंटा बिजली मिलने से गांव वालो में भारी रोष है। यही हाल कस्बों का है।