{"_id":"5e84cbb98ebc3e768e08a289","slug":"peoples-caught-fake-man-badaun-news-bly4014186154","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को दरोगा बताकर प्रधान के साथ घूमने वाला पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद को दरोगा बताकर प्रधान के साथ घूमने वाला पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उघैती। खुद को दरोगा बताकर गांव में ग्राम प्रधान के साथ घूमने और लोगों के साथ अभद्रता करने वाले को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। गांव के लोगों का कहना है कि यह प्रधान का रिश्तेदार था। गांव में कई लोगों से अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया।
उघैती क्षेत्र के गांव करियामई में प्रधान के साथ बाइक से बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक व्यक्ति पहुंचा। वह शरीर में गठीला था और खुद को दरोगा बता रहा था। हालांकि, वर्दी नहीं पहने था। उसने प्रधान के साथ बाइक पर गांव में घूमकर लॉकडाउन के बहाने ग्रामीणों से अभद्रता की। विरोध करने पर गांव के दन्ने पुत्र मोतीराम को पीट दिया। इससे गांव के लोगों में गुस्सा भर गया। गांव के लोगों ने खुद को दरोगा बताने वाले युवक को पकड़ कर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के आने पर उसे सुपुर्द कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि फर्जी दरोगा जैसा कोई मामला नहीं है। रिश्तेदारी में आए एक व्यक्ति की शराब के नशे में गांव में कहासुनी हो गई थी।