फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   people remembered mohamad sahab in juloos e mohomadi

शान-ओ-शौकत के साथ निकला जुलूसे मोहम्मदी

Thu, 24 Dec 2015 08:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Thu, 24 Dec 2015 08:25 PM IST
विज्ञापन
people remembered mohamad sahab in juloos e mohomadi
शहर के कई शहरों और गांवों में निकाले गए जुलूस, अकीदतमंदों को तवर्रुक तकसीम किया गया
विज्ञापन


इस्लाम के अनुयाइयों ने अपने-अपने घरों पर इस्लामिक झंडे लगाए और घर, प्रतिष्ठानों को रोशन किया। यौमे पैदाइश के इस खुशनुमा मौके पर जबर्दस्त उमंग और उत्साह देखने को मिला। काजी-ए-जिला हजरत सालिब मियां साहब ने जामा मस्जिद से सुबह जुलूस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए। जगह-जगह अकीदतमंदों को तवर्रुक तकसीम किया गया। शहर विधायक और वक्फ विकास निगम के अध्यक्ष आबिद रजा की और से स्वागत कैंप लगाया गया। जिसमें जिलाधिकारी शंभूनाथ समेत बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। शेर मोहम्मद ने भी कैंप लगाया। काजी-ए-जिला के छोटे साहबजादे और मदरसे हाफिज भी इसमें मौजूद थे।
इससे पहले जुलूस के रास्तों पर खास सफाई व्यवस्था नगरपालिका परिषद की ओर से कराई गई थी। चूना भी डलवाया गया था। घर-प्रतिष्ठान रोशन किए गए। शहर के हर आम ओ खास मोमिन ने इसमें हिस्सा लिया। साल में दो बार यह मौका आने पर खुशी भी दोगुनी थी।
विज्ञापन

उझानी। जुलूस-ए- मोहम्मदी सुबह में जामा मस्जिद परिसर से शुरू हुआ। इससे पहले आसपास मोहल्लों से पैगंबर के अनुयायी हजारों की संख्या में एकत्र होकर पहुंचे। उन्होंने जुलूस में शामिल होकर जुलूस-ए-मोहम्मदी जिंदाबाद और आका की आमद मरहवा के नारे लगाते हुए मकबरा की ओर निकले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हुजूर की शान में कसीदे कढ़े। जुलूस में लोग निजी वाहनों पर सवार नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों पर मक्का और मदीना के कई प्रकार के तुगरे बाजार का आकर्षण बने रहे। दोपहर बाद बदायूं रोड स्थित नवाब अब्दुल्ला के मकबरा परिसर में पहुंचकर जुलूस समाप्त हुआ। मकबरा में जामा मस्जिद के इमाम हाफिज अब्दुल कलाम कादरी और सदर हाजी डॉ. मौलाना यासीन सिद्दीकी ने मुल्क और कौम की सलामती को दुआ की। जुलूस में बसपा विधायक हाजी विट्टन, अच्छे मियां, डॉ. नईमउद्दीन, जमीर खांन, अनवर खां, बबलू सिद्दीकी, खलील अहमद, राशिद नेता, परवेज अहमद, उमर कादरी, फैजान अहमद, शफातुल्लाह, शाकिर कुरैशी आदि मौजूद थे।
बिल्सी। नगर में जुलूसे मोहम्मदी कमेटी के तत्वावधान में पूर्व निर्धारित मार्गों से बड़े धूमधाम से जुलूस निकाला गया। जुलूस में कई झांकियां एवं बैंड मौजूद रहे। इसके अलावा इस्लामनगर एवं बदायूं के कई कलाकारों ने जुलूस में अपने हैरतअंगेज कारनामे भी दिखाए। इसको सफल बनाने में बसपा विधायक हाजी मुसर्रत अली उर्फ बिट्टन, सपा के वरिष्ठ नेता हाजी अजमल खां, सपा के जिला रईस अहमद, सईद अहमद, बली मोहम्मद, शाहबुद्दीन सैफी, नईम अव्वासी, चंगेज खां, अबरार खां, गुड्डू कुरैशी, सईद अहमद, इकरार, नदीम चौधरी, शाहनवाज अल्वी, जावेद फारुखी, अकरम कुरैशी, दीन मोहम्मद, मोहम्मद शफीक, जहूर अहमद, शकील मंसूरी, मंसूर आलम, दीपक गुप्ता, जरीफ मलिक, अकील अहमद, सीओ जगदीश चंद्र सिंह, एसओ नरेंद्र सिंह यादव आदि का विशेष सहयोग रहा।
उसहैत। जुलूसे मोहम्मदी जामा मस्जिद से शुरू होकर यहीं खत्म हुआ। जुलूस में आसपास के गांवों के लोग जुटे। जुलूस से पहले सड़कों पर सफाई हुई और घर-प्रतिष्ठानों पर रोशनी की गई। -----
अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
उझानी। डॉ. वसीमउद्दीन, नईमउद्दीन और व्यापारी नेता कमर अहसन जाकिर की अगुवाई में शामिल लोगों ने जुलूस-ए-मोहम्मदी के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों से बात की। उनकी कुशलक्षेम पूछने के बाद उन्हें फल और समोसे वितरित किए।

गरीबों को कंबल बांटे
ईदुलमिलादुलनबी के मौके पर मोहल्ला चौधरी सराय में मरहूम मकसूद अहमद के नाम से मंजर अहमद के आवास पर गरीब वेवाओं को कंबल वितरण किए गए। इस मौके पर मंजर अहमद, मुनब्बर बेगम, भइये भाई, फिरासत खां, नौमान खां, उर्फ नीशू, ज्यान अहमद, अयान अहमद, शीमा मंजर, अली अहमद, फहद अहमद, समीर आदि का सहयोग रहा।  

अब्दुल्लागंज में नई परंपरा रोकी
उझानी। ईद मिलादुन्नवी के मौके पर कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लागंज में बृहस्पतिवार को समुदाय विशेष के लोगों ने त्योहार मनाने के लिए जैसे ही सजावट की जुलूस की तैयार की, उसी वक्त दूसरे पक्ष के लोगों ने नई परंपरा बताकर पुलिस से शिकायत कर दी। अब्दुल्लागंज के चौकी के पुलिस कर्मियों ने नई परंपरा पडने से रोक ली। जबकि अल्लापुर भोगी में शातिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाया गया। कोतवाल गोपीचंद्र यादव ने बताया कि अब्दुल्लागंज में जुलूस नहीं निकाला जाता है।

बिनावर। कस्बा समेत कई गांवों में जुलूस ए मोहम्मदी का आयोजन हुआ। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहे। बिनावर में प्रधान स्वाती सिंह ने जुलूस का स्वागत किया। यहां प्रधान ने जुलूस के आयोजन से पहले इलाके में सफाई अभियान भी चलवाया। प्रधान के ससुर रविंद्र सिंह ने जुलूस का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed