{"_id":"c64d5ebe1f245fbef1a72d7cb08419f3","slug":"people-protested-for-field-of-kali-mandir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर की भूमि पर कब्जा के विरोध में उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर की भूमि पर कब्जा के विरोध में उतरे लोग
अमर उजाला ब्यूरो ,बदायूं
Updated Sat, 26 Sep 2015 07:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर परिसर में शुक्रवार पूर्वाह्न में जुटे सरौरा के नागरिकों ने खाली पड़ी भूमि को कब्जा मुक्त कराने की रणनीति भी तय की। मोहल्ले के लोगों में मैकूलाल, हरीशचंद्र और वीरेंद्र मौर्य ने बताया कि चार-पांच लोगों ने स्थायी रूप से खोखे रखकर उन्हें दुकानों का रूप दे दिया है। तीन दिन बाउंड्री निर्माण कराने के लिए खोखा मालिकों से अतिक्रमण हटा लेने का कहा गया तो उन्होंने अभद्रता की। आरोपी पक्ष की महिला ने तो पुलिस से छेड़छाड़ की शिकायत कर मामले का नया रूप देने की कोशिश भी की थी।
सरौरा के नागरिकों ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ मंदिर परिसर में की प्रदर्शन किया। नारेबाजी भी की गई। उनका कहना है कि परिसर कब्जा मुक्त होने से पहले बाउंड्री का निर्माण भी नहीं हो सकता। उन्होंने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारियों में ऊदलराम, सेवाराम, राजकुमार, ज्ञानचंद्र, बबलू मौर्य, हुकुमसिंह, भगवान सिंह, अंकुर मौर्य, भुवनेश्वर और हरीओम आदि शामिल थे।
अवर अभियंता ने प्रदर्शनकारियों से की बात
उझानी। मोहल्ले के लोग गत दिवस ईओ से भी शिकायत की थी। ईओ के आदेश पर अवर अभियंता विनय सक्सेना नगर परिषद कर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर मिले ओमप्रकाश अदलखा समेत सरौरा के लोगों से मंदिर की भूमि के बारे में जानकारी हासिल की। अवर अभियंता ने बताया कि जांच की जा रही है। अतिक्रमण हटावाने के लिए वह पीडब्ल्यूडी के अफसरों से भी बात करेंगे। बाईपास का इलाका पीडब्ल्यूडी के अधिकार क्षेत्र में है।