फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   People of two communities face to face over DJ dispute on Holi in Budaun

Budaun News: होली पर डीजे निकालने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने, गांव में पनपा तनाव

Mon, 25 Mar 2024 04:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Mar 2024 04:14 PM IST
विज्ञापन
People of two communities face to face over DJ dispute on Holi in Budaun
गांव में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव पडौलिया में सोमवार दोपहर डीजे निकालने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। गांव में होली पर तनावपूर्ण माहौल हो गया। इसकी सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लाठी फटकार कर भीड़ को दौड़ाया। मौके से छह लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि होली पर दोपहर के समय गांव के लोग डीजे निकाल रहे थे। वह नाचते हुए दूसरे समुदाय के धर्मस्थल के नजदीक पहुंच गए। इसका दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध किया, जिससे गांव में तनाव फैल गया। दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए, जिससे गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन


इसकी सूचना परएसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव और सीओ आलोक मिश्रा समेत थाने की पुलिस टीम पहुंच गई। पुलिस ने लाठी फटकार कर जुलूस निकालने वालों को दौड़ा दिया। छह लोगों को मौके से हिरासत में लिया गया है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed