{"_id":"694adf692b605bbc36037a0c","slug":"people-face-the-problems-badaun-news-c-121-1-pbt1005-150399-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जांच अधिकारी ने रिपोर्ट में किया खेल, अफसर कर रहे कार्रवाई का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जांच अधिकारी ने रिपोर्ट में किया खेल, अफसर कर रहे कार्रवाई का दावा
Tue, 23 Dec 2025 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। पंचायत सचिव पर लगे आरोपों की जांच को नामित अधिकारी ने जांच में खेल कर दिया। रिपोर्ट में पंचायत सचिव को बचाने का प्रयास किया। प्रधान पति ने पंचायत सचिव पर आवास के नाम पर रुपये लेने का आरोप लगाया था। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
बीसलपुर ब्लॉक के गांव ढकवारा के प्रधानपति ने पंचायत सचिव अनिल पर आवास के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें दोनों पक्ष ब्लॉक कार्यालय के एक कक्ष में बहस करते देखे गए थे। इसके बाद पंचायत सचिव ने जेब से रुपये निकालकर प्रधानपति को वापस किए। मामला प्रकाश में आने पर जांच बीडीओ बीसलपुर को दी गई। जांच अधिकारी ने तैयार की रिपोर्ट में पंचायत सचिव को बचाने का प्रयास किया है, जबकि रुपये लेने का मामला वीडियो में स्पष्ट तरह से दिखाई दे रहा है। अफसर अब पूरे मामले में कार्रवाई करने का दावा कर रहे हैं। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि मामले की जांच कराई गई। इसमें कुछ तथ्यों को छिपाया गया है। अब पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसके बाद विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।