फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   people caught two youths with girls in restaurant

रेस्टोरेंट में हंगामा: लड़कियों के साथ थे दूसरे समुदाय के दो युवक, तभी पहुंच गए हिंदूवादी संगठन के लोग

Mon, 05 Jun 2023 05:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Jun 2023 05:52 PM IST
सार

हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने सोमवार को एक रेस्टोरेंट में दो युवकों को लड़कियों के साथ पकड़ लिया। दोनों युवक दूसरे समुदाय के हैं। इस पर हंगामा खड़ा हो गया। इस बीच एक युवक भाग गया। दूसरे को पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

विज्ञापन
people caught two youths with girls in restaurant
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं में दूसरे समुदाय के दो युवक दो लड़कियों को रेस्टोरेंट ले गए। इसकी जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के पदाधिकारी रेस्टोरेंट में पहुंचे। उन्होंने दोनों युवकों को पकड़ लिया। एक युवक मौका पाकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए युवक को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने लड़कियों के परिजनों को बुलाया। पूछताछ के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हिंदू संगठन के पदाधिकारी ने आरोप लगाया कि दोनों युवकों ने अपने नाम बदलकर लड़कियों को अपने जाल में फंसाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


संगठन के पदाधिकारी ने बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्लों की रहने वाली लड़कियों को दूसरे समुदाय के युवकों ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। एक लड़का सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सोथा का रहने वाला है, जबकि दूसरा कुंवरगांव कस्बे में रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

एक युवक मौके पाकर भाग गया  

सोमवार को लड़कियों को लेकर वह दोनों युवक मालगोदाम रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पर पहुंचे। इसकी जानकारी किसी ने हिंदू संगठन के पदाधिकारियों को दे दी। सूचना मिलते ही संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और युवकों को पकड़ लिया। मौका पाकर सोथा मोहल्ले का युवक भाग गया। 

कुंवरगांव के रहने वाले युवक ने भी भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसको पकड़ लिया। इस दौरान हंगामा भी हुआ। बाद में मामले की सूचना सिविल लाइंस पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को युवक और उन दोनों लड़कियों को हवाले कर दिया गया। 

ARTO पर कार चढ़ाने की कोशिश: आरोपी आरिफ बोला- बहुत गाड़ियां सीज करते हो, आज तुम्हारा काम तमाम

इस संबंध में एसएचओ गौरव विश्नोई का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। एक युवक को हिरासत में लिया है। तहरीर आने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। उधर, संगठन के लोगों ने कहा कि लड़कियों को एक दो बार पहले ही दोनों युवकों के साथ देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed