{"_id":"60ba7e18c26b16706a40cbe8a60d79e6","slug":"people-appealed-to-protect-the-indian-culture-in-anand-mela-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद मेला में किया भारतीय संस्कृति बचाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंद मेला में किया भारतीय संस्कृति बचाने का आह्वान
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Tue, 10 Nov 2015 06:59 PM IST
विज्ञापन
संस्कार भारती और चिकित्सक संघ की ओर मनी धन्वंतरि जयंती
पं. हेमचंद्र वशिष्ठ ने हवन कराया। कवि नरेंद्र गरल ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया। भगवान धन्वंतरि से सभी के स्वास्थ्य लाभ की कामना की। नगर महामंत्री पीयूष राठी ने भारतीय संस्कृति को बचाने का आह्वान किया। इसके बाद काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। पीयूष राठी ने संस्कार भारती का गीत पढ़ा। कवि हरपाल सिंह ने सौहार्द पर रचना पाठ किया तो कवि आशीष वशिष्ठ ने दीपावली के मौके पर गीत सुनाकर माहौल बनाया। सुवीन माहेश्वरी ने संदेश देने वाली रचनएं पढ़ीं।
गीतकार नरेंद्र गरल ने भगवान धन्वंतरि को समर्पित अपनी रचना प्रस्तुत की-
आरोग्य के पितामाह आरोग्य दान देना, आरोग्य का खजाना सबको समान देना।
शिशुभान सिंह ने भी अपनी रचना पाठ किया। अंत में वंदेमारम से समापन किया गया। इस अवसर पर डॉ. एमएल राठी, विजय प्रकाश, विवेक राठी, डा.राजपूत, सौरभ, डा. शैलेंद्र कुमार राठी, अफजाल हुसैन, विरद राठी, शिशिर आदि मौजूद रहे।