फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pension Case Pending DM when angry

पेंशन प्रकरण लंबित होने पर डीएम नाराज

Tue, 17 Mar 2015 07:07 PM IST
badaun
badaun Updated Tue, 17 Mar 2015 07:07 PM IST
विज्ञापन
पेंशन प्रकरणों का निस्तारण न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने रिटायर्ड कर्मियों के मामले तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील सदर में आयोजित तहसील दिवस में जिलाधिकारी शंभूनाथ, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव एवं मुख्य विकास अधिकारी देवेंद्र सिंह कुशवाहा ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जन समस्याओं को सुना। इस मौके पर 17 माह पूर्व सेवानिवृत्त बाल विकास परियोजना अधिकारी इशरत जहां ने पेंशन, बीमा, ग्रेच्युटी आदि अवशेष का भुगतान अब तक न होने की शिकायत की। इसी प्रकार 30 जून 2012 को पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त इंद्रानी पाठक ने बताया कि मंडलीय उप शिक्षा निदेशक द्वारा लगाई गई आपत्तियों का जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा निराकरण न होने की वजह से उन्हें सामूहिक बीमा का भुगतान नहीं हुआ है। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को इन दोनों मामलों का निस्तारण कराने को कहा।
गौर करने वाली बात है कि सीडीओ ने जब इस संबंध में कारण पूछा तो जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधि एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोषजनक जवाब भी नहीं दे पाए। पंचायतराज विभाग के सेवानिवृत्ति ग्राम पंचायत अधिकारी हरी बाबू शर्मा की कार्यालय से जीपीएफ  पासबुक गायब होने के कारण भुगतान नहीं हो सका है। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी से कारण सहित आख्या तलब की है। प्राथमिक शिक्षा विभाग की सितारा बेगम एवं नाजरीन ने फ रवरी 2013 से मानदेय न मिलने की शिकायत की।
विज्ञापन

संजरपुर निवासी ओमकार ने नलकूप संख्या 157 के ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायत दर्ज कराई। डीएम ने इसे तत्काल बदलने को कहा। इस मौके पर 66 शिकायतें प्राप्त र्हुइं, जिसमें 12 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष का एक सप्ताह में निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। तहसील दिवस में उप जिलाधिकारी सदर प्रदीप कुमार यादव, डीएफओ समीर कुमार, सीएमओ दीपक सक्सेना सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने बांटे 10 लाख के चेक
तहसील दिवस में जिलाधिकारी ने किसान दुर्घटना बीमा योजनांतर्गत ग्राम कुंडेली निवासी शकुंतला देवी पत्नी बुद्धपाल तथा ग्राम मल्लापुर निवासी नन्हीं देवी को पांच-पांच लाख के चेक वितरित किए।


किसान दिवस आज
बदायूं।। कृषि संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को आयोजित होने वाला किसान दिवस 18 मार्च को दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी शंभूनाथ की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित सभागार में आयोजित होगा। इसमें संबंधित सभी अधिकारी किसानों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed