फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Penalty on traders

19 व्यापारियों पर डाला 47 लाख 25 हजार का जुर्माना

Fri, 20 Mar 2020 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 02:25 AM IST
विज्ञापन
Penalty on traders
बदायूं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने प्रतिष्ठानों से छापा मारकर खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे थे, जो जांच के लिए लैब भेजे गए थे। वहां से कुछ प्रतिष्ठानों के खाद्य पदार्थों के नमूने अधोमानक निकले। विभाग ने इसके खिलाफ एडीएम कोर्ट में केस किया। एडीएम ने 19 मामले में सजा सुनाते हुए 47 लाख 25 हजार का जुर्माना डाला है।
विज्ञापन

जिले में समय-समय पर खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से प्रतिष्ठानों पर छापा मार कर संदिग्ध खाद्य पदार्थों के सैंपल एकत्र किये जाते हैं। साथ ही जांच के लिए लैब पर भेजते हैं। पिछले वर्षो में कई सैंपल अधोमानक निकले थे। ऐसे में विभाग ने संबंधित व्यापारियों के खिलाफ एडीएम कोर्ट में केस दर्ज कराया। इनमें से 19 केसों में एडीएम कोर्ट ने सजा सुनाते हुए 47 लाख 25 हजार का जुर्माना डाला हैं। इसमें व्यापारी अनुराधा, मुकेश, दिनेश, जय गोपाल की दुकान में सरसों के तेल में मिलावट मिली थी। इन पर पांच-पांच लाख रुपये जुर्माना डाला। वही, वीरेंद्र के खोया, पवन कुमार गुप्ता के रसगुल्ले, भसीन किराना स्टोर पर सजनी चाय और ऋषभ का पनीर, देवेंद्र और संजय के दूध का सैंपल फेल आया था। इस पर भी पांच-पांच लाख रुपये जुर्माना डाला है। सरला, आशीष अग्रवाल और पप्पू बिना लाइसेंस के खाद्य पदार्थो की ब्रिकी कर रहे थे। इन पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed