{"_id":"643af86b73557f72dd0b30b4","slug":"peer-babas-tomb-coming-in-the-middle-of-ganga-expressway-has-been-removed-badaun-news-c-4-1-127156-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे के बीच में आ रही पीर बाबा की मजार हटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे के बीच में आ रही पीर बाबा की मजार हटाई
विज्ञापन
15बीडीएन11-गंगा एक्सप्रेस-वे के बीच में आ रही मजार को हटाती जेेसीबी।संवाद
- डेढ़ माह पहले मजार हटाने के निर्णय का कई गांव के लोगों ने जताया था विरोध
- विरोध के बाद जिला प्रशासन ने मजार के लिए मुहैया कराई थी चार बीघा जमीन
- मेरठ से प्रयागराज तक बन रहा गंगा एक्सप्रेस-वे बिनावर इलाके से होकर निकल रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनावर (बदायूं)। थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने गंगा एक्सप्रेस-वे के बीच में आ रही पीर बाबा की मजार हटवा दी। अब उसका निर्माण कुछ दूरी पर गांव की ओर चार बीघा जमीन पर कराया जाएगा। इस दौरान कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ। इसमें सभी ग्रामीणों का सहयोग रहा।
मेरठ से प्रयागराज तक बन रहा गंगा एक्सप्रेस-वे बिनावर इलाके के मोहम्मदपुर बिहार गांव के नजदीक से होकर निकल रहा है। गांव के दक्षिण दिशा में एक पीर बाबा की मजार थी। वह गंगा एक्सप्रेस-वे के बीच में आ रही थी। करीब डेढ़ माह पहले प्रशासनिक अधिकारियों ने मजार हटवाने की कार्रवाई शुरू की तो क्षेत्र के रहमा, औरंगाबाद माफी, कुतुबथरा, कुतुबपुरथरा, ददमई, भैंसामई, ओझा आदि गांव के लोग विरोध में आ गए थे। उन्होंने मजार के नजदीक आकर उसे न हटाने को प्रदर्शन किया था। सूचना पर एसडीएम सदर एसपी वर्मा पहुंचे थे। उन्होंने सभी ग्रामीणों को बैठाकर समझा दिया था। उन्हें बताया गया था कि गांव के नजदीक चार बीघा जमीन मजार के लिए दी जाएगी। तहसील प्रशासन की ओर से जमीन भी दे दी गई। हालांकि अभी वहां मजार का निर्माण शुरू नहीं हुआ है।
शनिवार को एसडीएम एसपी वर्मा, तहसीलदार करनवीर सिंह, कानून-गो वेदप्रकाश, अरविंद कुमार, अर्जुन सिंह और इंस्पेक्टर बिनावर राजेश कुमार मौके पर पहुंच गए। एक जेसीबी मंगाकर एक्सप्रेस-वे के बीच में आ रही मजार हटवाई गई। इस दौरान कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ। सारा काम शांति से निपट गया।