फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   PCS preliminary examination is being conducted at 18 centres in Badaun

UPPSC PCS Exam: बदायूं में पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की पहली पाली में 2483 अभ्यर्थी हुए शामिल, 4371 गैरहाजिर

Sun, 12 Oct 2025 12:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 Oct 2025 12:53 PM IST
सार

बदायूं जनपद में 18 केंद्रों पर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। दोनों पालियों में कुल 6854 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें सिर्फ 2483 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। 

विज्ञापन
PCS preliminary examination is being conducted at 18 centres in Badaun
परीक्षा केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2025 की पहली पाली रविवार को जिलेभर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा के लिए जनपद में कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए, जहां 6854 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। पहली पाली में केवल 2483 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 4371 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन


पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जिलाधिकारी अवनीश राय और पुलिस अधीक्षक ने कई केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान किसी भी केंद्र पर गड़बड़ी या नकल की कोई शिकायत नहीं मिली।
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान बिजली और यातायात की व्यवस्था भी सुचारू रही। अधिकारियों ने बताया कि दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए दोपहर 1:30 बजे से प्रवेश शुरू हो जाए। अधिकारियों ने सभी अभ्यर्थियों से समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की अपील की है ताकि परीक्षा व्यवस्थित रूप से पूरी हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं परीक्षा केंद्र 
जिले में बनाए गए प्रमुख परीक्षा केंद्रों में गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय, एन.एम.एस.एन दास पीजी कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, सिग्लर गर्ल्स इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, प्रमोद इंटर कॉलेज, और संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed