{"_id":"570697b34f1c1b7725c81108","slug":"pcf-got-45-the-goal-of-thousand-mt","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएफ को मिला 45 हजार एमटी का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएफ को मिला 45 हजार एमटी का लक्ष्य
बदायूं, ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले को गेहूं खरीद का बड़ा लक्ष्य मिला है। जिले को 1.33 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य मिला है। डीएम ने इस लक्ष्य को सभी क्रय एजेंसियों को आवंटित कर दिया है। क्रय संस्थाओं ने अभी तक अपने क्रय केंद्र नहीं खोले हैं। जिले में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद निर्धारित है। दलील है कि किसानों का गेहूं खेतों में ही है। गेहूं की निकासी में अभी पांच-छह दिन और लग सकते हैं।
यहां बता दें कि शासन ने गेहूं के रेट खोलकर खरीद के लिए 15 दिन का समय और बढ़ा दिया है। इस तरह अब 15 जून तक होने वाली खरीद 30 जून तक चलेगी। गत वर्ष की भांति सात संस्थाओं को खरीद की जांच सौंपी गई है। वहीं जिलेभर में 115 खरीद केंद्र रखे गए हैं। अब इनके खुलने का इंतजार है। जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने जिले को मिले लक्ष्य का आवंटन सभी क्रय संस्थाओं को कर दिया है। सबसे अधिक पीसीएफ को 45,000 एमटी खरीद का लक्ष्य मिला हैं। सबसे कम तीन हजार एमटी का लक्ष्य कर्मचारी कल्याण निगम को मिला है। खरीद से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि जिले में पिछेती खेती होने के कारण एक पखवाड़ा से कम खेतों से फसल उठाने में लगेगा। क्रय क्रेंद भी तभी से शुरू हो सकेंगे।
-----
क्रय केंद्रों पर किसानों को मिलेंगी ये जरूरी सुविधाएं
0 किसानों को बैठने के लिए तख्त
0 पीने के पानी की समुचित व्यवस्था
0 लोटा, बाल्टी, गिलास आदि की उपलब्धता
0 पानी के टव
0 छाया के लिए शामियाना
-----
खरीद के लिए जिम्मेदार संस्थाएं, उनके केंद्र और खरीद का लक्ष्य-
संस्था केंद्र लक्ष्य (एमटी में)
1. विपणन शाखा- 14 30,000
2. पीसीएफ- 47 45,000
3. यूपीएसएस- 35 30,000
4. एसएफसी- 05 5,000
5. कक निगम- 04 3,000
6. यूपी एग्रो- 06 7,000
7. भाखानि- 04 13,000
------
अभी गेहूं बाजार में नहीं आ पाएगा। इसमें अभी कुछ समय और लग सकता है। इसलिए अभी खरीद केंद्र सक्रिय नहीं हो सके हैं। 11 अप्रैल तक सभी क्रय केंद्र सक्रिय हो जाएंगे।
विज्ञापन
-कौशलेंद्र वर्मा, जिला खाद्य विपणन अधिकारी