फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pay and Transfer Opened on Front

वेतन और स्थानांतरण पर खोला मोर्चा

Sun, 17 May 2015 05:57 PM IST
badaun
badaun Updated Sun, 17 May 2015 05:57 PM IST
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी मंच की ओर से जिला पंचायत के पं. गोविंद बल्लभ पंत सभागार में आहूत आपात बैठक में जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल यादव ने ग्राम पंचायत अधिकारियों की समस्याओं को लेकर मोर्चा खोलने का ऐलान किया। कहा, उनकी वेतन और स्थानांतरण को लेकर बड़ी समस्याएं पैदा की जा रही हैं। इसका विरोध किया जाएगा।

विज्ञापन

जिलाध्यक्ष यादव ने बीच सत्र में स्थानांतरण को लेकर विभागीय जिम्मेंदारों को निशाने पर लिया और कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारी बड़े परिश्रम से देहात में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में अपनी पूरी निष्ठा और श्रम का उपयोग करता है। इसके बावजूद उसके साथ न्याय नहीं किया जा रहा है। मासिक वेतन तक समय से नहीं मिल पा रहा है। मध्य सत्र में उनके स्थानांतरण किए जा रहे हैं, जो शोषण की श्रेणी में आते हैं। रुके हुए वेतन, एरियर, बिना नोटिस निलंबन जैसी की शोषण की कार्रवाईयां हो रही हैं। जिलाध्यक्ष यादव ने चेतावनी दी कि अगर, ग्राम पंचायत अधिकारियों को शोषण बंद नहीं किया गया तो उन्हें आंदोलन को मजबूर होना पड़ेगा। बैठक में संघ की ओर से ग्राम पंचायत अधिकारी रामवीर सिंह और ग्राम पंचायत अधिकारी राम बहाुदर सक्सेना की पत्नी के देहांत पर शोक जताया गया। जिला महामंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने भी ग्राम पंचायत अधिकारियों के शोषण को बर्दास्त न किए जाने का संकल्प दोहराया। ओमकार सिंह, खालिद अली, वीर पाल ङ्क्षसह, रामाकांत, जैनेंद्र सिंह, श्रवण लाल, हरीओम, ब्रह्म नारायण, प्रवीन सक्सेना, राजनरायण, मनोज दुबे, मो. खालिद, छत्रपाल सिंह, अशोक सक्सेना, शिव सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed