फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Patriotic songs filled by Josh

देश-भक्ति के गीतों ने भरा जोश

Sun, 21 Feb 2016 08:28 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Sun, 21 Feb 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
Patriotic songs filled by Josh

विज्ञापन
 उझानी रोड स्थित टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव फंटूमिया में बच्चों ने जो आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति, भारतीय संस्कृति पर आधारित गीतों ने लोगों में जोश भर दिया। मुख्य अतिथि डीएम शंभूनाथ ने कार्यक्रम के शुभारंभ की घोषणा की। विद्यालय के कप्तानों ने मशाल प्रज्वलित करके उन्हें सौंपी।
वाइस कैप्टन दक्ष राठौर ने शपथ पढ़ी। इसके उपरांत मार्च पास्ट में बच्चों ने कदमताल की। प्रधानाचार्य डॉ.श्यामेश ने विद्यालय की प्रगति की आख्या प्रस्तुत  की। अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल ने विचार रखे। मुख्य अतिथि डीएम शंभूनाथ ने कहा कि बच्चों का प्रदर्शन यह साबित करता है कि प्रबंधन और स्टाफ कितना परिश्रम करता है। इस बीच बच्चों ने भारत वंदना, बंबू डांस, फन-एन-मस्ती, वीआर ट्राइबल्स की बेहतरीन प्रस्तुती दी। अंत में टिथोनाइट मस्ती में बच्चों ने समां बांध दिया। नृत्य के साथ ही जिमनास्टिक की प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में फनटूनिया प्रभारी कुलदीप साहू, शुभि गुप्ता, शिप्रा अरोरा, मनजीत कौर, पूजा सक्सेना, रोमा गुप्ता, खुश्बू,यशी गुप्ता, फिरदौस, खुश्बू दुआ,नगमा ओवैस, ज्योति गुलाटी, नीति गंगवार, मनी तोमर, करिश्मा बब्बर, शीतल, मांडवी वैश्य, विपिन सक्सेना,राहुल आर्य,अतुल भारती का सहयोग रहा। प्रतिभाओं को डीएम, निदेशक शरद बंसल, मुख्य संरक्षक देवेश बंसल, प्रधानाचार्य डॉ. श्यामेश ने प्रमाणपत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट के अलावा रजनीश गुप्ता,अनुपम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नन्हीं तनिष्का की प्रस्तुति ने नम की आंखें
बदायूं। वार्षिकोत्सव में स्कूल बैंडके बच्चीों ने स्टेज पर एक से एक बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। इन्हीं में से शिक्षिका शीतल के साथ कक्षा एक की मासूम छात्रा तनिष्का खन्ना की 'ेटी बोझ नहीं है' की प्रस्तुति ने कैंपस में मौजूद सभी की आंखों को नम कर दिया। उसकी प्रस्तुति ने समाज को यह आइना दिखाया कि बेटी बोझ नहीं हैं वो भी माता-पिता का हिस्सा हैं।

माताओं का भी हुआ सम्मान
बदायूं। समारोह में माताओं को भी सम्मानित किया गया। इनमें श्रुति वैश्य, महक माहेश्वरी, विनीता पाठक, रिमी अग्रवाल, रितु कुमार, अंजलि, वंदना यादव, भावना वार्ष्णेय, महिला वैश्य, प्रियंका चौैधरी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed