{"_id":"58e646aa4f1c1b4a3e5b818f","slug":"parents-teach-us-go-to-school-and-write-the-name","type":"story","status":"publish","title_hn":"मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल जाकर नाम लिखाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल जाकर नाम लिखाओ
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
Updated Thu, 06 Apr 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल जाकर नाम लिखाओ
कादरचौक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय निधानपुरा के शिक्षकों के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने गांव में सर्वशिक्षा अभियान के अंतर्गत रैली निकाली। मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल जाकर नाम लिखाओ के नारे लगाकर ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
विद्यालय में हुई गोष्ठी में प्रधानाध्यापक परमवीर सिंह दीवला ने कहा कि अच्छी शिक्षा और संस्कार देकर बच्चों के भविष्य को संवारा जा सकता है। ग्राम प्रधान बालकराम ने कहा कि बच्चों को योग्य और अनुभवी बनाने के लिए अभिभावक उन्हें नियमित विद्यालय भेजें। इस मौके पर शिक्षक हरिश्चंद्र, रामवीर, अजय, रतनलाल, ओमपाल, रामनिवास, किरन, अर्चना, शिवलेश, दीक्षा, ज्ञान सिंह, वीरपाल, प्रीतमलाल आदि मौजूद रहे।
कादरचौक। मुस्कान परियोजना के अंतर्गत गंगपुर पुख्ता के पूर्व माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय में स्कूल चलो अभियान की रैली का आयोजन किया गया। रैली को मुस्कान के जिला परियोजना प्रशिक्षक वृषभान सिंह ने रवाना किया। रैली के मध्यम से घर-घर जाकर संपर्क करते हुए सभी बच्चों के नामांकन पर जोर देते हुए कहा कि देश का भविष्य इन छोटे छोटे बच्चों के कंधों पर है। यदि इनकी नींव मजबूत होगी तो देश का भविष्य उज्ज्वल होगा। ब्लाक समन्वयक कादरचौक अब्दुल कलाम, ब्लाक समन्वयक उसावां सर्वेश कुमार, सहायक अध्यापक प्रवीण कुमार, हरीराम, शोभा मिश्रा, अनूप चौहान, नयना शर्मा, प्रीति सिंह, सुनीति शाक्य आदि रैली में शामिल रहे।