{"_id":"69c17f9394d95da71d095715","slug":"parents-making-repeated-rounds-of-officials-to-get-certificates-issued-badaun-news-c-121-1-pbt1011-156006-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: प्रमाणपत्र बनवाने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: प्रमाणपत्र बनवाने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे अभिभावक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों के अभिभावक प्रवेश के लिए जरूरी प्रमाणपत्र बनवाने के लिए तहसील और अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। कई दिन दौड़ने के बाद भी उन्हें राहत नहीं मिल रही है।
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में 80 बच्चों के प्रवेश होने हैं l प्रवेश परीक्षा के बाद उत्तीर्ण बच्चों का परिणाम जारी कर दिया गया है। बच्चे जिले के विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा छह में प्रवेश लेने के लिए निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र जमा करने हैं।
इसके अलावा कक्षा पांच की अंक तालिका को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से प्रति हस्ताक्षरित कराना अनिवार्य है। इन प्रमाणपत्रों के जमा होने के बाद ही विद्यार्थियों को कक्षा छह में प्रवेश मिल सकेगा। संबंधित अभिभावकों ने इन प्रमाणपत्रों को बनवाने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अब तक एक भी अभिभावक का प्रमाणपत्र नहीं बन पाया है। अभिभावकों का कहना है कि तहसील जाते हैं तो कभी कोई अधिकारी नहीं होता तो कभी कोई कर्मचारी। इस बाबत विद्यालय के प्रवेश प्रभारी जेपी त्रिपाठी ने बताया कि मांगे गए प्रमाणपत्र जमा करते ही चयनित विद्यार्थियों को प्रवेश दे दिया जाएगा। संवाद