{"_id":"692b322f6ead2274ac0611a5","slug":"pankh-career-guidance-fair-organised-with-cultural-programmes-badaun-news-c-123-1-bdn1010-151871-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लगा पंख कॅरियर गाइडेंस मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लगा पंख कॅरियर गाइडेंस मेला
विज्ञापन
कैरियर गाईडेंस मेला में अपने मॉडल पेश करतीं छात्राएं। संवाद
सैदपुर। स्थानीय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं के लिए वार्षिक पंख पोर्टल कॅरियर गाइडेंस मेला लगा। इसमें उन्हें कॅरियर के विविध विकल्पों से अवगत कराया गया। मुख्य अतिथि हल्का इंचार्ज एसआई सुपेंदर मलिक ने मेले का उद्घाटन किया। इसमें छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया गया।
रोल प्ले में फैशन डिजाइनर के लिए कक्षा नौ की छात्रा इसरा खान को प्रथम, एयर होस्टेस के लिए कक्षा 12वीं की छात्रा उमरा को द्वितीय स्थान, शेफ को तृतीय स्थान के अलावा इकरा फातिमा और खुशतर को संयुक्त रूप से विशेष सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि सही सुझाव और मेहनत से छात्राएं किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकती हैं।
सय्यद गालिब अली तालिब अली मेमोरियल के प्रधानाचार्य दाऊद अली ने कॅरियर विकल्पों के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य सानिया उवैस ने कहा कि यह आयोजन छात्राओं के लिए प्रेरणादायक और महत्वपूर्ण है, जिससे उनके सपनों को उड़ान मिलेगी और वे अपने लक्ष्य की प्राप्ति में सफल होंगी।
विज्ञापन
बता दें कि कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक को करना था, लेकिन वह किन्ही कारण उपस्थित नहीं हो सके। प्रधानाचार्य सानिया उवैस ने कार्यक्रम में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। इस दौरान पंख पोर्टल कॅरियर गाइडेंस की नोडल मरियम जमीला, दीप्ति गंगवार, मोना सेजबार, रामकिशोर आदि मौजूद रहे।