फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Panchayat Assistant unable to generate computer printout; no progress observed regarding the community toilet.

Budaun News: पंचायत सहायक नहीं निकाल पाई कंप्यूटर प्रिंट, मैत्रिक शौचालय में नहीं मिली प्रगति

Mon, 05 Oct 2026 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Panchayat Assistant unable to generate computer printout; no progress observed regarding the community toilet.
बिल्सी सीएचसी का निरीक्षण करते विशेष सचिव उदयभान त्रिपाठी। संवाद
सिलहरी। आकांक्षात्मक विकास खंडों में परिलक्षित परिवर्तनों के भौतिक निरीक्षण के क्रम में विशेष सचिव स्तर के अधिकारी मिशन निदेशक, एनआरएलएम, लखनऊ अरुण कुमार ने ब्लॉक सालारपुर का निरीक्षण किया। सुबह में हुई समीक्षा बैठक में एनआरएलएम की प्रगति संतोषजनक पाई गई, लेकिन बीएमएम को कार्यशैली में सुधार की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

बाल मैत्रिक शौचालय में अपेक्षानुरूप प्रगति न होने पर सीडीपीओ की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। इसके बाद में उन्होंने ग्राम पंचायत मलिकपुर का निरीक्षण किया। सचिवालय में पंचायत सहायक मौसमी से कंप्यूटर प्रिंट निकालने को कहा, लेकिन वह नहीं निकाल सकीं, जिस पर मिशन निदेशक ने रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

ग्राम में समूह गठन, जल जीवन मिशन और स्वास्थ्य विभाग के कार्य संतोषजनक पाए गए। इस दौरान एसडीएम सदर साई आश्रित शाखमुरी, डीसी एनआरएलएम रवि प्रकाश, नितिन कुमार, बीडीओ डॉ. नरेंद्र पटेल, एमओआईसी धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ, सीडीपीओ अवनेश राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विशेष सचिव ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
आसफपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सोमवार को 15 सदस्यीय दल ने निरीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव संजय कुमार यादव के नेतृत्व में जांच दल ने ओपीडी, पैथोलॉजी लैब, लेबर रूम, औषधि उपलब्धता, संस्थागत प्रसव और स्वच्छता जैसे अहम मुद्दों पर जांच की। मंगलवार को भी निरीक्षण जारी रहेगा। संवाद

उसावां ब्लॉक भी पहुंची टीम, शैक्षिक व्यवस्था पर रहा फोकस

उसावां। अधिकारियों की टीम ने नगरिया भूरी स्थित कंपोजिट विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। सीएम फेलो जितेन्द्र कुमार, बीडीओ राकेश कुमार निराला, सीडीपीओ हरेंद्र सिंह और एडीओ आईएसबी नागेन्द्र ने संयुक्त रूप से विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। सीएम फेलो ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र बच्चों और ग्रामीण परिवारों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए लगातार स्थलीय निरीक्षण किए जा रहे हैं। बीडीओ ने बताया कि विद्यालय के शौचालय में सफाई की कमी थी। नल की टोटी टूटी हुई मिली, जिसे जल्द ठीक कराने के निर्देश विद्यालय प्रबंधन को दिए गए। संवाद


विशेष सचिव ने स्कूल, आंगनबाड़ी और सीएचसी की व्यवस्थाएं परखीं

बिल्सी। नगर विकास विभाग के विशेष सचिव उदयभान त्रिपाठी ने सोमवार को अम्बियापुर विकास खंड का निरीक्षण किया। वे सबसे पहले रायपुर बुजुर्ग गांव पहुंचे। प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था और सुविधाओं को देखा। आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यप्रणाली, अभिलेख और बच्चों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद वे सीएचसी बिल्सी पहुंचे। वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में पूछा। चिकित्सा उपकरणों की स्थिति परखी। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल गुप्ता, बीडीओ शैली गोविल, डॉ. पीपी गंगवार सहित स्टाफ मौजूद रहा। संवाद

बिल्सी सीएचसी का निरीक्षण करते विशेष सचिव उदयभान त्रिपाठी। संवाद

बिल्सी सीएचसी का निरीक्षण करते विशेष सचिव उदयभान त्रिपाठी। संवाद

बिल्सी सीएचसी का निरीक्षण करते विशेष सचिव उदयभान त्रिपाठी। संवाद

बिल्सी सीएचसी का निरीक्षण करते विशेष सचिव उदयभान त्रिपाठी। संवाद

बिल्सी सीएचसी का निरीक्षण करते विशेष सचिव उदयभान त्रिपाठी। संवाद

बिल्सी सीएचसी का निरीक्षण करते विशेष सचिव उदयभान त्रिपाठी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed