{"_id":"6964033e657cb7040300f258","slug":"overhanging-power-lines-claim-farmers-life-causing-uproar-badaun-news-c-123-1-sbly1018-154792-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बिजली के लटकते तारों ने ली किसान की जान, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बिजली के लटकते तारों ने ली किसान की जान, कोहराम
विज्ञापन
सत्यपाल का फाइल फोटो।
बिसौली। खेत पर गोवंश से फसल की सुरक्षा के लिए तारबंदी कर रहे किसान सत्यपाल (50 साल) पुत्र इंदल को बिजली के लटकते तारों से करंट लग गया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
क्षेत्र के गांव शाह सहाबर निवासी सत्यपाल खेती करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। रविवार को वह अपने बेटे राजकुमार व सचिन के साथ सुबह करीब दस बजे खेत पर पहुंचे। तीनों गोवंशों से फसल की रखवाली के लिए तारबंदी करने के लिए गड्ढा खोद रहे थे। इस दौरान सिर के ऊपर से गुजर रहे लटकते बिजली लाइन के तारों से बोगी छू गई। इससे करंट बोगी में उतर आया। चपेट में आकर सत्यपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बेटे बाल-बाल बच गए।
हादसे के बाद शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस काे सूचना दी, जिसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को जिला मुख्यालय भेज दिया। परिजनाें ने बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को जिला मुख्यालय भेजा गया है। रिपोर्ट व शिकायती पत्र के आधार पर कार्रवाई कराई जा रही है। - सुनील कुमार सिंह, सीओ बिसौली
पेपल में मौत को न्योता दे रहे बिजली के जर्जर तार
बदायूं। बगरैन क्षेत्र के गांव पेपल में बिजली निगम की घोर लापरवाही सामने आई है। गांव में बिजली के तार इस कदर जर्जर हो चुके हैं कि आए दिन टूटकर गिर जाते हैं और दुर्घटनाओं का कारण बन मौत को दावत दे रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार आंख मूंदे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली निगम के अधिकारियों ने सिर्फ आश्वासन दिया। सुधार के नाम पर कुछ नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि अगर किसी दिन करंट से कोई जान चली गई तो इसकी जिम्मेदारी बिजली निगम की होगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द तार नहीं बदले गए तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे। संवाद