फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Overall champion team Piprul panchayat justice

पिपरौल न्याय पंचायत की टीम ओवरऑल चैंपियन

Sat, 05 Nov 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)। Updated Sat, 05 Nov 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Overall champion team Piprul panchayat justice
खेलकूद - फोटो : अमर उजाला
ब्लॉक स्तरीय मिनी खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से मनमोहा
विजेताओं को बीईओ समेत अतिथियों ने बांटे पुरस्कार

 हरबिलास गोयल इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रही प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय मिनी खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम के साथ समापन हो गया। दौड़, कबड्डी, खो-खो समेत कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पिपरौल न्याय पंचायत के खिलाड़ियों को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। विजेताओं को खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) समेत शिक्षक नेताओं ने पुरस्कृत किया।
दूसरे दिन खेलकूद प्रतियोगिता की शुरूआत बीईओ लालबाबू द्विवेदी की देखरेख में शुरू हुई। उच्च प्राथमिक स्तर पर एक सौ मीटर की दौड़ में पंकज प्रथम, वीरपाल द्वितीय, नेमसिंह तृतीय, दो मीटर दौड़ में अमन कुमार प्रथम, परवेज सलमानी द्वितीय, सूर्यकांत तृतीय, चार मीटर की दौड़ में राय सिंह प्रथम, करननाथ द्वितीय, प्रद्युम्न तृतीय, छह मीटर की दौड़ में शिवराज प्रथम, नेमसिंह द्वितीय और रूपचंद्र को तृतीय स्थान मिला। लंबीकूद में करननाथ प्रथम, राय सिंह द्वितीय, परवेज तृतीय, ऊंची कूद में करननाथ प्रथम, ओमकार द्वितीय, पंकज तृतीय रहा। खो-खो में करननाथ और कबड़डी में सुखवीर की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

गोला फेंक में नेमसिंह प्रथम, रूपचंद्र द्वितीय, अवनेश तृतीय, चक्का फेंक में अनिल कुमार प्रथम, नेमिसिंह द्वितीय, वीरपा तृतीय रहा। बालिका वर्ग की एक सौ मीटर की दौड़ में छाया प्रथम मिथलेश द्वितीय, तेजश्री तृतीय, दो मीटर की दौड़ में शालू प्रथम, रोशनी द्वितीय, काजल तृतीय, चार मीटर की दौड़ में रूपा प्रथम, फूलवती द्वितीय, मीनाक्षी तृतीय, छह सौ मीटर की दौड़ में राधा प्रथम, फूलवती द्वितीय और विनीता तृतीय रही। लंबीकूद में साक्षी प्रथम, राधा द्वितीय, मीनाक्षी तृतीय, ऊंची कूद में सरिता प्रथम, साक्षी द्वितीय, खो-खो में पूजा की टीम और कबड्डी में विनीता की टीम ने पहला स्थान पाया। चक्का फेंक में रिंकी और गोला फेंक में सरिता को पहला स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर पर 50 मीटर की दौड़ में राजकुमार प्रथम, प्रदीप कुमार द्वितीय, जयनंदन तृतीय, एक सौ मीटर की दौड़ में अवनेश कुमार प्रथम, संदीप द्वितीय, रामकिशोर तृतीय, दो सौ मीटर की दौड़ में अवनेश प्रथम, जयनंदन द्वितीय, मोरपाल तृतीय रहा। लंबीकूद में अरमान प्रथम, जितेंद्र द्वितीय, जैनेंद्र तृतीय रहा। बालिका वर्ग में 50 मीटर की दौड़ में संगीता प्रथम, अंजलि द्वितीय, नीलम तृतीय, एक सौ मीटर की दौड़ में अंजलि प्रथम, निकिता द्वितीय और अनीता तृतीय रही। न्याय पंचायत पिपरौल चैंपियन रहा। दहेमू दूसरा और बुटला को तीसरा स्थान मिला। विजेताओं को लालबाबू द्विवेदी, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक जगदीश चंद्र पांडेय और मोहम्मद असरार अहमद ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर गोपाल शर्मा, संजय गुप्ता, कमल यादव, अरविंद दीक्षित, सुशील गुप्ता और परमवीर सिंह आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed