फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Over 200 Shiksha Mitras await return to their original schools.

Budaun News: 200 से अधिक शिक्षामित्रों को मूल विद्यालयों में वापसी का इंतजार

Tue, 13 Oct 2026 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Over 200 Shiksha Mitras await return to their original schools.
बदायूं। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत दो सौ से अधिक शिक्षामित्रों को अपने मूल विद्यालयों में वापसी का इंतजार है। इसके लिए शिक्षामित्रों ने ब्लॉक स्तर पर आवेदन किया था। संबंधित अधिकारियों ने अभिलेखों की जांच के बाद आवेदन जिला स्तर पर भेज दिए हैं।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न ब्लॉकों में तैनात शिक्षामित्र लंबे समय से मूल विद्यालयों में वापसी की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के तहत ब्लॉक स्तर पर आवेदन जमा किए थे। वहां आवेदनों और संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। इसके बाद आवेदन जिला स्तर पर भेज दिए गए। अब आगे की कार्रवाई शासन के निर्देशों पर निर्भर है।
विज्ञापन

शिक्षामित्रों को उम्मीद थी कि आवेदन और अभिलेखों की जांच पूरी होने के बाद मूल विद्यालयों में वापसी का रास्ता साफ हो जाएगा, लेकिन अब तक शासन स्तर से स्पष्ट निर्देश नहीं मिलने के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी है। ऐसे में दो सौ से अधिक शिक्षामित्रों का इंतजार लंबा होता जा रहा है। इस संबंध में बीएसए नवीन कुमार ने शासन के निर्देशाें के अनुसार काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed