फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   other

संविधान रक्षक सभा ने किया बदायूं बंद का एलान

Tue, 07 Jan 2020 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
other
ककराला। एनआरसी, एनपीआर, बेरोजगारी, महंगाई व श्रमिकों किसानों पर हमले के विरोध में हो रही अखिल भारतीय हड़ताल के समर्थन में संविधानरक्षक सभा ने बदायूं बंद का एलान किया है। अध्यक्ष मुमताज मियां सकलैनी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में आठ जनवरी को बदायूं बंद रहेगा। बंद के द्वारा बेरोजगारी, महंगाई, श्रमिकों व किसानों पर हमलों और मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों की मुखालफत की जाएगी। उन्होंने बदायूं जनपद के नागरिकों से बंद का आह्वान किया। साथ ही कहा कि सभी अपनी दुकानें दोपहर दो बजे तक शांतिपूर्ण बंद कर मोदी सरकार द्वारा संविधान और लोकतंत्र पर किए जा रहे हमलों का विरोध जाहिर करें। कोई जुलूस न निकालें और जबरिया बंद न कराया जाए। संविधान रक्षक सभा के उपाध्यक्ष अजीत सिंह यादव ने जेएनयू के छात्रों पर रात के अंधेरे में नकाबपोश गुंडों द्वारा किए हमलों व जेएनयू गेट पर स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव पर गुंडों द्वारा किए हमले को कायरतापूर्ण बताते हुए निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed