फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   other

शासन की तरफ से जानवरों की खरीद पर दी जाएगी सब्सिडी

Thu, 02 Jan 2020 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
other
बदायूं। अभी तक सरकारें तेल, राशन व अन्य खाद्य पदार्श पर सब्सिडी देती थीं। लेकिन अब पशु पालन को बढ़ावा देने के लिए उनकी खरीद फरोख्त पर भी सब्सिडी देने को योजना बनाई गई है। भेड़, बकरी और सूअर पालने वाले लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के उद्देश्य से रूल बैकयार्ड भेड़ /बकरी व सूअर पालन योजना शुरू की गई है। जो पशु पालन विभाग की देखरेख में चलेगी।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके जादौन ने बताया कि इस योजना में भेड़/बकरी पालने वालों को यूनिट के हिसाब से पशु दिए जाएंगे। जिसमें एक नर और 10 मादा भेड़, बकरी होंगी। जबकि सूअर की हर यूनिट में एक नर व तीन मादाएं होंगी। इस योजना के तहत भेड़ व बकरी पालन का प्रोजेक्ट 66 हजार रुपये और सूअर पालन के प्रोजेक्ट की कीमत 21 हजार रुपये प्रति इकाई तय की गई है।
विज्ञापन

इस योजना के लिए केंद्र सरकार 60 प्रतिशत और राज्य सरकार 30 प्रतिशत धनराशि दे रही है। इसमें बाकी 10 प्रतिशत अंश लाभार्थी का रहेगा। इस तरह भेड़-बकरी पालने वाले लाभार्थियों को 66 सौ रुपये और सूअर पालन करने वाले लाभार्थियों को 21 सौ रुपये योजना के तहत खोले गए खाते में जमा करने होंगे। उसी खाते में योजना की बची धनराशि आरटीजीएस के माध्यम से जमा कर दी जाएगी। विभाग को भेड़, बकरी के लिए 30-30 और सूअर के लिए 50 का लक्ष्य आवंटित किया गया है। जो लोग यह काम करते हैं, वह प्रधान के माध्यम से अपना प्रार्थना पत्र ब्लॉक स्तरीय पशु चिकित्सा अधिकारी को दे सकते हैं। जिसका चयन जिला स्तरीय चयन समिति करेगी। साथ ही भेड़ मुज्जफरनगरी नस्ल, बकरी की बरबरी/बीटल/स्थानीय ब्रीड और सूअर में लार्ज व्हाइट यॉर्कशायर/ मिडिल व्हाईट यॉर्कशायर की नस्ल के पशु राजकीय फार्म/केंद्र सरकार के फार्म या स्थानीय हाट/बाजार से खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed