फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   other

नामजद चिकित्सकों की गिरफ्तारी करें, नहीं तो धरना प्रदर्शन शुरू

Wed, 04 Sep 2019 06:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
other
बदायूं। डॉ. बीआर गुप्ता के रामा अस्पताल में महिला की मौत के मामले में पति धीरेंद्र उपाध्याय ने पुलिस को छह सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। धीरेंद्र का कहना है कि अगर पुलिस छह सितंबर तक नामजद चिकित्सकों को गिरफ्तार नहीं करती है, तो वह अपने परिवार के साथ धरने पर बैठ जाएंगे, फिर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी होगा।
विज्ञापन

पूजा उपाध्याय की मौत डॉ. बीआर गुप्ता के रामा अस्पताल में ऑपरेशन होने के बाद हुई थी। परिवार वालों ने पूजा को 22 मई को बीआर गुप्ता के अस्पताल में भर्ती कराया था। सुबह से दोपहर तक ऑपरेशन चला। दोपहर बाद पूजा को बेहोशी की हालत में बरेली रेफर कर दिया था, जहां रात करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई थी। इसके दूसरे दिन धीरेंद्र ने रामा अस्पताल के डॉ. अनमोल गुप्ता और उनकी पत्नी डॉ. पारुल गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। धीरेंद्र उपाध्याय के मुताबिक पूजा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही दोनों डॉक्टरों की लापरवाही उजागर हो गई थी लेकिन पुलिस उस पर कार्रवाई नहीं कर रही थी। पुलिस ने कहा था कि डीजी हेल्थ की रिपोर्ट आ जाए, उसके आधार पर ही कार्रवाई होगी। डीजी हेल्थ की रिपोर्ट आए हुए कई दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक पुलिस ने दोनों डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

धीरेंद्र ने बताया कि अगर पुलिस छह सितंबर तक नामजद डॉक्टरों को गिरफ्तार नहीं करती है, तो वह अपने परिवार के साथ धरना प्रदर्शन करेंगे। भूख हड़ताल भी करेंगे। काफी समय से वह पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. बीआर गुप्ता मामले में अब तक जो तथ्य या सुबूत मिले हैं, उसके आधार पर कार्रवाई तय है। किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। सब कार्य जल्दबाजी से नहीं होते, कुछ समय भी लगता है।
जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed