{"_id":"5d4588248ebc3e6ce70aa2a4","slug":"other-badaun-news-bly3710697163","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस में किया तीन समस्याओं का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस में किया तीन समस्याओं का निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शनिवार को डीएम और एसएसपी ने शहर कोतवाली में लोगों की समस्याओं को सुना साथ ही अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्वक व समयावधि के अंदर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर तीन समस्याओं को निपटाया भी गया।
डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने अधिकारियों को निर्देश कि फरियादियों की समस्याओं का समाधान प्रत्येक दशा में प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। भूमि विवाद मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग संयुक्त रूप से मौके पर जाकर हकीकत का पता लगाएं, साथ ही पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने का काम करें। निस्तारित मामलों के अभिलेखों का रिकॉर्ड सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि फरियादी बड़ी हिम्मत करके थाने में अपनी शिकायत लेकर आता है। उसको बैठने के लिए उचित स्थान और पीने के लिए पानी दिया जाए। उसके बाद ही उसकी समस्या को आराम से सुनकर उसको न्याय दिलाया जाए।