{"_id":"5d263cc18ebc3e6cc60b2c23","slug":"other-badaun-news-bly3681268135","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारीख पर आए ग्रामीण की हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारीख पर आए ग्रामीण की हालत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बुधवार को तारीख करने न्यायालय आए एक ग्रामीण की अचानक हालत बिगड़ गई। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिवार वाले शव को घर ले गए।
ग्रामीण नेकसू (40) पुत्र मुल्लूराम मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदनगर सुलरा निवासी था। वह एक मामले का वादी था। बुधवार दोपहर बाद न्यायालय से तारीख लेने के बाद वह अपने अधिवक्ता आशीष सक्सेना के बिस्तर पर पहुंचा था, तभी अचानक उसे उल्टी आई। दूसरी उल्टी में खून आया। यह देखकर आसपास के अधिवक्ता घबरा गए। आशीष ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके कुछ देर बाद एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। अधिवक्ता स्वयं उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर अधिवक्ता ने उसके परिवार वालों को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद परिवार वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए। बाद में शव को रोते-बिलखते हुए घर ले गए।