{"_id":"5d25dc668ebc3e6c9f0f6ead","slug":"other-badaun-news-bly3680584198","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को नहीं दी पक्की रसीद, तो लाइसेंस होगा निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को नहीं दी पक्की रसीद, तो लाइसेंस होगा निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। पिछले दिनों कृषि विभाग की ओर से जिले भर में की गई छापेेमारी के दौरान अधिकारियों को शिकायतें मिली थीं कि व्यापारी किसानों को पक्के बिल नहीं दे रहे हैं। जिस पर विभाग ने सभी व्यापारियों को चेताया है कि अगर किसी भी व्यापारी ने किसान को पक्का बिल नहीं दिया तो उस व्यापारी का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
कुछ व्यापारी अक्सर किसानों को घटिया किस्म के बीज को बढ़िया बताकर दे देते हैं, साथ ही अन्य बीज से कुछ सस्ता भी लगा लेते हैं। ऐसे में किसान व्यापारियों के झांसे में आ जाते हैं। इन व्यापारियों द्वारा किसानों को पक्का बिल भी नहीं दिया जाता है। जब किसान बुवाई करता है और फसल उसकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होती है, तब वह खुद को ठगे जाने की बात महसूस करता है। अब कृषि विभाग के अधिकारियों ने सभी व्यापारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने स्तर से किसानों को पक्की रसीद दें। अगर कहीं पर व्यापारी पक्की रसीद देते नहीं मिला, तो उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
किसान किसी भी कीमत पर बिना पक्की रसीद के कोई भी खरीदारी न करें। अगर कोई व्यापारी पक्की रसीद नहीं देता है, तो इसकी जानकारी विभागीय अधिकारी को दें, उसका नाम पता गोपनीय रखा जाएगा। व्यापारी भी किसानों को पक्का बिल देने का ध्यान रखें।
विज्ञापन
-विनोद कुमार, जिला कृषि अधिकारी