फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   other

एनआरएलएम घोटाले की जांच पूरी, उच्चाधिकारियों को सीडीओ आज सौपेंगी रिपोर्ट

Wed, 10 Jul 2019 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
other
बदायूं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) में हुए घोटाले की जांच पूरी हो चुकी है। बुधवार को सीडीओ की ओर से डीएम व अन्य उच्चधिकारियों को इसकी रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इसमें टैबलेट खरीद व अन्य मामलों में करोड़ों रुपये का घोटाला सामने आने की उम्मीद है, हालांकि कोई भी अधिकारी अभी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन

विकास भवन स्थित एनआरएलएम कार्यालय में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से जो काम किए जा रहे थे, उनकी शिकायतें लगातार अधिकारियों के पास पहुंच रही थीं। दो जुलाई को सीडीओ निशा अनंत ने अचानक एनआरएलएम दफ्तर पर छापा मारा था। इसके बाद वहां के अधिकारी और कर्मचारियों के हाथ पैर फूल गए थे। सीडीओ को वहां पर कई अनियमितताएं मिलीं। इसके बाद पीडी, एआर कोऑपरेटिव और डीएसटीओ को जांच के आदेश कर दिए। जांच टीम द्वारा जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ाई गई वैसे-वैसे उनके सामने लाखों रुपये का घपला आता गया। सूत्रों की मानें तो इसमें टैबलेट खरीद घोटाले से लेकर समूह की महिलाओं को ट्रेनिंग दिलाने के नाम पर सरकारी धनराशि की हेराफेरी की गई है। अन्य चीजें भी निकलकर सामने आयी हैं।
विज्ञापन

मामले की जांच पूरी हो चुकी है। बुधवार को इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियेां को दी जाएगी। किस स्तर पर कर्मचारियों ने घपला किया है, इसे गोपनीय रखा गया है। इसमें उच्चाधिकारी ही निर्णय लेंगे, उन्हीं के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। -निशा अनंत, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed