{"_id":"277edcdff77b8df0d128b25276396ae1","slug":"only-27-branches-opened-whereas-the-target-given-of-70-branches-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य था 70 का, खुल सकीं 27 बैंक शाखाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य था 70 का, खुल सकीं 27 बैंक शाखाएं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Fri, 20 Nov 2015 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बैंकों ने शाखाएं खोलने में नहीं दिखाई रुचि
प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों को बैंकिंग से संतृप्त करने के लिए बैंक शाखाएं खोलने का लक्ष्य दिया था। इसके तहत जिले में विभिन्न बैंकों की 70 नई बैंक शाखाएं खोलने का लक्ष्य दिया गया था। इसके सापेक्ष जिले में अब तक केवल 27 बैंक शाखाएं खोली जा सकी हैं। बैंकिंग के अधिकारियों के मुताबिक अधिकांश क्षेत्रों में बैंक शाखाएं खुल चुकी हैं। इसलिए अधिक बैंक शाखाओं की जरूरत नहीं है, लेकिन बैंक शाखाओं की कमी की वजह से अक्सर बैंकों में ग्राहकों की लंबी लाइन लगी रहती है। ऐसे में देहात क्षेत्र के लोगों को दूरदराज कस्बों या शहरों में बैंकिंग कार्यों के लिए दौड़ लगाने को मजबूर होना पड़ता है। बावजूद इसके बैंक अधिकारी शाखाएं खोलने को लेकर गंभीर नहीं हैं। लीड बैंक मैनेजर, चारू भट्टाचार्य ने बताया कि लक्ष्य निर्धारण के वक्त अधिक बैंक शाखाओं का लक्ष्य दे दिया गया था। जिले में पहले से ही 188 बैंक शाखाएं खोली जा चुकी हैं। कुछ और बैंक शाखाएं खोलने की तैयारी है। इस बारे में प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है।
पीएनबी खोलेगी तीन बैंक शाखाएं
बदायूं। जिले के लोगों की वित्तीय जरूरतों को देखते हुए पंजाब नेशनल बैंक जिले में विभिन्न स्थानों पर तीन बैंक शाखाएं खोलेगा। बिनावर, मंडी समिति और नौसेरा क्षेत्रों में खुलने वाली बैंक शाखाओं की अनुमति प्राप्त होते ही बैंक शाखाएं खोल दी जाएंगी। इसके लिए तैयारी जोरों पर है।