फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   One-kilometre stretch of the expressway plunged into darkness due to cable theft

Budaun News: केबल चोरी होने से एक्सप्रेस-वे का एक किमी का हिस्सा अंधेरे में

Sun, 18 Oct 2026 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
One-kilometre stretch of the expressway plunged into darkness due to cable theft
बदायूं। गंगा एक्सप्रेस-वे पर 50 खंभों से केबल चोरी होने के बाद करीब एक किमी का क्षेत्र अंधेरे में है। इंसीडेंट मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेस-वे के इंसीडेंट मैनेजर शोभित राम ने फोन पर बताया कि चोरों ने 8 अक्तूबर से 12 अक्तूबर के बीच 50 खंभों से केबल और एमसीबी चुराई हैं। प्रत्येक खंभे से 13 मीटर लंबी केबल चोरी हुई है। 50 खंभों से कुल 650 मीटर केबल चुराई गई है। एमसीबी भी गायब हैं। चोरी गए माल की कीमत करीब 65 हजार रुपये है। बताया कि दातागंज थाने में तहरीर देकर डहरपुर निवासी करन, मोना कुमार, आकाश राठौर और नन्हे राठौर के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

बताया कि कंपनी को घटना के बारे में बता दिया गया है। जल्द ही लाइट की व्यवस्था बहाल होने की उम्मीद है। सीओ अशेष नाथ सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही चारों आरोपी भी पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed