फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   one killed in accident

हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Wed, 11 Nov 2020 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
one killed in accident
ओरछी (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सोमवार रात अज्ञात वाहन ने ओरछी चौराहे पर एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है। टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला है।
विज्ञापन

इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम राजथल निवासी प्रमोद यादव (24) पुत्र अतर सिंह सोमवार रात बाइक लेकर फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम मुगर्रा स्थित अपने साढू़ ओमकार की ननिहाल आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के दौरान प्रमोद यादव हेलमेट नहीं लगाए था। वह बाइक लेकर ओरछी चौराहे पर पहुंचा था। उसी समय बदायूं की ओर से आए किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाले वाहन का चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। बताया जा रहा है कि युवक की बाइक वाहन में फंस गई थी। इससे बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस पहुंच गई। इंस्पेक्टर अजय कुमार चाहर ने किसी तरह उसके परिवार वालों का पता लगाया और उन्हें सूचना दी। देर रात परिवार वाले भी चौराहे पर पहुंच गए। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों ने अज्ञात वाहन बताते हुए तहरीर दी है, जिस पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

देवर भी न दे पाया देवश्री का साथ
ओरछी। सड़क हादसे में शिकार हुए प्रमोद यादव का विवाह नहीं हुआ था। उसके बड़े भाई ऋषिपाल की शादी वर्ष 2004 में थाना क्षेत्र के ही गांव विजयनगर निवासी देवश्री से हुई थी। ऋषिपाल तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वर्ष 2010 में पंजाब प्रांत के भटिंडा में उसकी एक्सीडेंट से मौत हो गई। उससे दो लड़कियां हैं। बाद में परिवार वालों के कहने पर देवश्री ने अपने देवर प्रमोद से 2011 में शादी कर ली। सोमवार रात वो भी छोड़कर दुनिया से चला गया। प्रमोद की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed