फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Once Rama's coronation Sky coined by acclamation

श्रीराम का राजतिलक होते ही जयघोष से गूंजा आकाश

Fri, 30 Oct 2015 12:38 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Fri, 30 Oct 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

श्री रामलीला महोत्सव कमेटी की ओर से गांधी ग्राउंड में आयोजित रामलीला में बृहस्पतिवार को रात में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के स्वरूपों का राजतिलक किया गया। राजतिलक होते ही आकर्षक आतिशबाजी से आकाश जगमगा उठा।
भगवान श्रीराम का राजतिलक देखने के लिए शाम से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गई। इससे रामलीला का पांडाल खचाखच भर गया। भगवान राम के स्वरूप का राजतिलक गुरु वशिष्ठ ने किया। इसके बाद रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अजीत गुप्ता और मंत्री अरविंद कांत ने किया। फिर तमाम गणमान्य लोगों ने भगवान को तिलक कर आशीर्वाद लिया। आकर्षक ढंग से सजी भगवान श्रीराम की झांकी को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

-----
रंगारंग कार्यक्रम के साथ होगा मेले का समापन
रामलीला कमेटी के मंत्री अरविंद कांत ने बताया कि तीन नवंबर को रंगारंग कार्यक्रम के साथ मेले का समापन होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद धर्मेंद्र यादव को बुलाया गया है। इससे पहले 31 अक्तूबर को फैमिली फेयर अंतर्गत राजस्थान से कठपुतली नृत्य एवं कालवेलिया नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed