फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   old man death

घर के बाहर गाली-गलौज करने से रोका तो दबंगों ने बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला

Sun, 10 May 2020 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
old man death
बदायूं/बिसौली। बिसौली इलाके में बेटी का हत्यारोपी पिता अभी जेल नहीं जा पाया था कि शुक्रवार देर रात एक वृद्ध की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। वृद्ध का कसूर इतना था कि उसने दरवाजे खड़े दबंगों के गाली गलौज करने का विरोध किया था। इसके बाद आरोपियों ने वृद्ध पर ही लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जब तक परिवार वाले उन्हें बचाने पहुंचे कि उन्हें मरणासन्न अवस्था में छोड़कर आरोपी भाग गए। बाद में अस्पताल ले जाते समय वृृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में पिता-पुत्र समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेहटा कोड़ा का है। यहां के 60 वर्षीय किसान रामदास पुत्र प्यारेलाल शुक्रवार शाम करीब सात बजे अपने खेत पर जाने की तैयारी में थे। वह घर से निकलकर अपने दरवाजे पर पहुंचे थे कि तभी उनके मोहल्ले के धर्मेंद्र, उसका पिता सोनपाल उर्फ सोनी, चाचा धनपाल और धनपाल के लड़के मोधन, रामप्रकाश और देवपाल आदि मोहल्ले के एक अन्य व्यक्ति को गाली देते हुए पहुंच गए। इनका विवाद गांव के अन्य लोगों से हुआ था लेकिन आरोपी रामदास के दरवाजे पर खड़े होकर उन्हें गाली दे रहे थे। रामदास ने उन्हें टोंक दिया और कहा कि वे कहीं और जाकर गाली गलौज करें। उनके परिवार में भी महिलाएं हैं। इससे आरोपी चिढ़ गए और उन्होंने रामदास पर ही लाठी-डंडे से हमला बोल लिया। वृद्ध की चीख-पुकार सुनकर उनके परिवार वाले बाहर निकल आए। आरोपियों ने रामदास की पुत्र वधू चंद्रकली (25) पत्नी ऋषिपाल को भी डंडा मारकर घायल कर दिया। इसके बाद फरार हो गए।
विज्ञापन

परिवार वाले घायलों को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से रामदास को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात रामदास की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। वहीं बड़े बेटे प्रेमचंद्र की तहरीर पर धर्मेंद्र और बेटा सोनपाल और गांव धनपाल, मोधन, रामप्रकाश, देवपाल के खिलाफ हत्या के आरोपी में एफआईआर दर्ज कर ली है। सभी आरोपी गांव से भाग गए हैं। पुलिस उन्हें तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट करने से एक वृद्ध की मौत हो गई है। इस संबंध में बेटे की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अभी कोई आरोपी पकड़ में नहीं आया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम लगा दी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। - पंकज लवानिया, इंस्पेक्टर बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed