फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Officials put the wafer race

अफसरों ने लगाई पापड़ की दौड़

Wed, 19 Aug 2015 12:14 AM IST
(दातागंज)बदायूं
(दातागंज)बदायूं Updated Wed, 19 Aug 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र के गांव पापड़ में ग्रामसभा की जमीन पर धर्मस्थल निर्माण  को लेकर कई दिन से बने तनाव के हालात के बीच मंगलवार को पुलिस-प्रशासन के  अफसर पापड़ पहुंचे। मौका मुआयना करने के बाद दोनों पक्षों के लोगों को  कोतवाली बुलाकर बीच का रास्ता निकालने की कोशिश की गई। हालांकि मशक्कत  बेनतीजा रही है।
एडीएम प्रशासन अशोक श्रीवास्तव, एसडीएम दातागंज ओपी  तिवारी, एसपी सिटी अनिल यादव, सीओ दातागंज राजवीर सिंह गांव में तनाव की  खबर पर पापड़ पहुंचे। दरअसल, पापड़ गांव में एक पक्ष के लोग ग्रामसभा की  जमीन पर धर्मस्थल निर्माण करा रहे थे। इसके साथ एकत्र होकर नई धार्मिक  परंपरा शुरू कर रहे थे। दूसरे पक्ष के लोगों ने इसे रोक दिया। इससे गांव  में तनाव के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई थी। सैकड़ों लोगों ने इसकी शिकायत  एसडीएम से की थी। स्थिति गंभीर होने पर प्रशासनिक और पुलिस अफसरों ने  मंगलवार को पापड़ की दौड़ लगाई।
विज्ञापन


वर्जन-
मौका मुआयना कर दोनों  पक्षों से बात की गई है। कोई नई धार्मिक परंपरा शुरू नहीं होने दी जाएगी।  थाना पुलिस को खुराफातियों को चिंह्ति कर कार्रवाई को कहा गया है।-अशोक  श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed