{"_id":"0a6409a7ccb29453e81e94a94690403a","slug":"of-freight-railroad-worker-death-came-under-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल कर्मी की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल कर्मी की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत
बदायूं
Updated Sat, 17 Oct 2015 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोबाइल पर बात करते वक्त एक रेलवे कर्मचारी की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बावेपुर निवासी अनिल कुमार सिंह पुत्र अर्जुन सिंह (30) पुरवा खेड़ा हाल्ट पर चतुर्थ श्रेणी रेलवे कर्मचारी हैं। वह शनिवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे अपने घर से ड्यूटी स्थल पर जा रहे थे। बताते हैं कि वह रेलवे ट्रैक के किनारे मोबाइल पर बात कर रहे थे। इस बीच पीछे से मालगाड़ी आ गई और उसकी चपेट में आ गए। अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। देर शाम आरपीएफ उनका शव बरेली ले गई। अनिल की पत्नी नीरज के अलावा चार छोटे-छोटे बच्चे हैं।