फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   nowyar

शीतलहर भी नहीं रोक पाई युवाओं का जोश, न्यू ईयर के स्वागत में जमकर मचा धमाल

Wed, 01 Jan 2020 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
nowyar
बदायूं। बुधवार को रात का तापमान भले ही गिर गया हो, लेकिन इससे युवाओं पर कोई फर्क नहीं पड़ा। घड़ी की सुई जैसे ही 12 बजे पर पहुंची वैसे ही ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के संदेश मोबाइलों पर गूंजने लगे। हर तरफ न केवल बधाइयां दी जाने लगीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी शुभकामना संदेश दौड़ने लगे। इससे पहले युवाओं समेत महिलाओं और बच्चों ने पार्टियां करके पुराने साल को विदाई दी और आने वाले साल का स्वागत किया। शहर में कई स्थानों पर धूमधड़ाके के साथ आयोजन किए गए।
विज्ञापन

नये साल के स्वागत को हर आयु वर्ग के लोगों ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी। खासकर युवाओं में तो इसे लेकर खासा क्रेज था। पार्टियों में खाने-पीने का दौर, डांस, मस्ती के लिए युवाओं ने खासी प्लानिंग की थी। इस दौरान शहर के होटलों में जमकर धूमधड़ाका हुआ तो घरों में भी फैमिली गेट टुगेदर कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर के अधिकांश होटलों में लोगों ने पार्टियां रखीं थीं। कृष्णा लॉन में दिल्ली से आई डीजे पाशा का कार्यक्रम हुआ तो युवाओं पर डांस की मस्ती छा गई। देर रात तक यहां जमकर धमाल मचा। युवक और युवतियों ने डीजे की धुनों पर जमकर डांस किया। घरों में भी कार्यक्रम किए गए। रात 12 बजते ही आतिशबाजी भी छोड़ी गई। लोगों ने जमकर पटाखे भी दागे। फोन पर एक दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन

बदायूं। रात में शहर के एक होटल में कुछ युवा नये साल की मस्ती की खुमारी में आपस में भिड़ गए और जमकर गाली गलौज हुई। इस दौरान वहां अफरातफरी मच गई। ज्यादातर लोग वहां से खिसक लिए। बताया जाता है कि भिड़ने वाले युवक शराब के नशे में थे। उनके साथ मेें अन्य युवकों के आने से बात बढ़ गई। हालांकि नौबत मारपीट तक की पहुंचती, उससे पहले ही बीच बचाव करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं। नगर पालिका प्रशासन की अब तक की हालत किसी से छिपी नहीं है। पूरे साल लोग गंदगी समेत अन्य अव्यवस्थाओं से जूझते रहे। तत्कालीन ईओ संजय तिवारी ने तो इसके लिए कई बार वरिष्ठ अधिकारियों से फटकार भी खाई थी, लेकिन उनमें कोई सुधार नहीं हुआ जिसका खामियाजा उन्हें निलंबित होकर भुगतना पड़ा, लेकिन जब से ईओ का अतिरिक्त चार्ज सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार पर आया है तब से शहरवासियों को काफी राहत मिली है। प्रशासनिक कार्यों के साथ साथ वह नगर पालिका का दायित्व भी बखूबी निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व में पिछले दिनों अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया था, जो नये साल में गति पकड़ेगा। शहर को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा, साथ ही चौराहों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने बताया कि शहर के नवादा और पुलिस लाइन चौराहे का सौंदर्यीकरण का काम इस साल पूरा होगा। पार्कों का सौंदर्यीकरण कार्य अमृत योजन के तहत कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहर की चौड़ी सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए डिवाइडर भी लगवाए जाएंगे।
बदायूं। नये साल का जश्न मनाने वालों पर पुलिस की काफी सख्ती रही। शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले बाइकर्स पर पुलिस ने विशेष निगरानी की। कई चौराहों पर इसके लिए पुुलिस को तैनात किया गया था। रात में पुलिस ने होटल और ढाबों पर भी चेकिंग चलाया तथा कई को हिदायत देकर छोड़ा।

कुंवरगांव। मंगलवार को नगर में रूट मार्च निकाला गया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने कहा हुड़दंग मचाने वालों, शराब पीकर हंगामा करने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश हैं। अगर जश्र के नाम पर कोई अश्लील हरकत करता है तो पुलिस उससे भी सख्ती से निपटेगी। इस दौरान पुलिस ने कई संदिग्ध वाहनों की भी चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed