फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Now, judicial decisions will be easier to understand.

Budaun News: अब आसान भाषा में समझ सकेंगे न्यायिक निर्णय

Sat, 10 Jan 2026 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Now, judicial decisions will be easier to understand.
बदायूं। न्यायिक प्रक्रिया को आमजन के लिए अधिक सरल, सुलभ और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। उच्चतम न्यायालय व उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के आदेश पर अब न्यायालयों के महत्वपूर्ण निर्णयों के अनुवादित संस्करण ऑनलाइन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे आम नागरिक भी सीधे लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिव कुमारी ने बताया कि न्यायालयों के आदेश 29 अक्तूबर 2025 के अनुपालन में यह व्यवस्था लागू की गई है। इसके अंतर्गत उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा पारित निर्णयों का अनुवाद तैयार कर उन्हें वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है, ताकि आम नागरिक न्यायिक निर्णयों को सरल भाषा में पढ़ और समझ सकें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह पहल विशेष रूप से ग्रामीण समुदायों, हाशिए पर स्थित वर्गों, कमजोर तबकों तथा स्वयं अपना मुकदमा लड़ने वाले वादियों को ध्यान में रखते हुए की गई है। अब तक न्यायिक फैसलों की भाषा जटिल होने के कारण आम व्यक्ति के लिए उन्हें समझ पाना कठिन होता था, लेकिन अनुवाद उपलब्ध होने से यह बाधा काफी हद तक दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने बताया कि अनुवादित निर्णय माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी व्यक्ति आसानी से देख और डाउनलोड कर सकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने अधिकारों व न्यायिक प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक बनें। उन्होंने कहा कि इससे न केवल लोगों की न्याय तक पहुंच आसान होगी, बल्कि न्यायिक व्यवस्था में विश्वास भी और मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed