फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Notes and sweets were being distributed in Laxmipur, supporters clashed

लक्ष्मीपुर में बांटे जा रहे थे नोट और मिठाई, समर्थक भिड़े

Wed, 14 Apr 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Notes and sweets were being distributed in Laxmipur, supporters clashed
दबतोरी (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में सोमवार रात दो प्रधान उम्मीदवारों के समर्थक आपस में भिड़ गए। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को दबोच लिया। उनका शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि एक उम्मीदवार के समर्थक मिठाई और नोट बांट रहे थे। दूसरे पक्ष के एतराज करने पर विवाद हो गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोमवार रात लक्ष्मीपुर गांव में प्रधान पद के उम्मीदवार अपना-अपना प्रचार प्रसार कर रहे थे। इस दौरान एक उम्मीदवार के समर्थक मिठाई भी बांट रहे थे। उनके द्वारा लोगों को नोट बांटने की भी चर्चा है। बताते हैं कि जब ये लोग मिठाई और नोट बांट रहे थे। इसी दौरान वहां दूसरे उम्मीदवार के समर्थक आ गए। उन्होंने मिठाई और नोट बांटने का विरोध किया। इससे दोनों पक्षों में गाली गलौज हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि उनके बीच मारपीट हो गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। इसी समय किसी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। इस पर पुलिस गांव में पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मारपीट करते हुए पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। जबकि अन्य लोग भागने में सफल रहे। पुलिस उन्हें कोतवाली ले गई। मंगलवार को उनका शांतिभंग में चालान कर दिया गया। इनमें सैफुद्दीन पुत्र सकारउद्दीन, फुर्सत खान पुत्र अरशद खान, मसरूर पुत्र अब्दुल रहीम, नन्हे खान पुत्र अब्दुल रहमान खान, मोहम्मद इस्माइल पुत्र सरउद्दीन आदि बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed