{"_id":"6075f4a08ebc3ed4c376388c","slug":"notes-and-sweets-were-being-distributed-in-laxmipur-supporters-clashed-badaun-news-bly4438460184","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मीपुर में बांटे जा रहे थे नोट और मिठाई, समर्थक भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्मीपुर में बांटे जा रहे थे नोट और मिठाई, समर्थक भिड़े
विज्ञापन
दबतोरी (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में सोमवार रात दो प्रधान उम्मीदवारों के समर्थक आपस में भिड़ गए। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को दबोच लिया। उनका शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि एक उम्मीदवार के समर्थक मिठाई और नोट बांट रहे थे। दूसरे पक्ष के एतराज करने पर विवाद हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोमवार रात लक्ष्मीपुर गांव में प्रधान पद के उम्मीदवार अपना-अपना प्रचार प्रसार कर रहे थे। इस दौरान एक उम्मीदवार के समर्थक मिठाई भी बांट रहे थे। उनके द्वारा लोगों को नोट बांटने की भी चर्चा है। बताते हैं कि जब ये लोग मिठाई और नोट बांट रहे थे। इसी दौरान वहां दूसरे उम्मीदवार के समर्थक आ गए। उन्होंने मिठाई और नोट बांटने का विरोध किया। इससे दोनों पक्षों में गाली गलौज हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि उनके बीच मारपीट हो गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। इसी समय किसी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। इस पर पुलिस गांव में पहुंच गई।
पुलिस ने मारपीट करते हुए पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। जबकि अन्य लोग भागने में सफल रहे। पुलिस उन्हें कोतवाली ले गई। मंगलवार को उनका शांतिभंग में चालान कर दिया गया। इनमें सैफुद्दीन पुत्र सकारउद्दीन, फुर्सत खान पुत्र अरशद खान, मसरूर पुत्र अब्दुल रहीम, नन्हे खान पुत्र अब्दुल रहमान खान, मोहम्मद इस्माइल पुत्र सरउद्दीन आदि बताए जा रहे हैं।